Categorized | लखनऊ.

किसानों की मदद के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी: मुख्यमंत्री

Posted on 27 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मदद के लिए 1,100 करोड़ रुपए उपलब्ध करा चुकी है, जिसमें से अब तक 1,000 करोड़ रुपए से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है और यह प्रक्रिया जारी है। बेमौसम बरसात एवं ओलावृष्टि के फलस्वरूप फसल के नुकसान पर 18,000 रुपए प्रति हेक्टेयर दिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसानों की मदद के लिए धन की कमी नहीं होने दी जाएगी।
मुख्यमंत्री आज जनपद हमीरपुर के ग्राम ममना में श्री शिवपाल सिंह यादव के पुत्र के तिलकोत्सव में भाग लेने के बाद पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने इसी जनपद के ग्राम मषीदन की श्रीमती सखी, पत्नी स्व0 मुन्ना (मृतक किसान) को 5 लाख रुपए का चेक देते हुए उन्हें ढांढस बंधाया और कहा कि बेमौसम बारिश एवं ओलावृष्टि के फलस्वरूप फसलों को काफी क्षति पहुंची है। राज्य सरकार किसानों का दुःख-दर्द बांटने एवं उनको आर्थिक मदद पहुंचाने का हर सम्भव प्रयास कर रही है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे आत्महत्या जैसे जघन्य अपराध के बारे में कतई न सोचंें। कृषि विभाग को वैकल्पिक खेती के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए गए हैं, जिससे किसान कुछ हद तक खरीफ की फसल के माध्यम से नुकसान कची भरपाई कर सकें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in