Categorized | लखनऊ.

मण्डलायुक्त द्वारा गोद लिए गांव सेमरा एवं शाहपुर में अति कुपोषित बच्चों के सुधार कार्यो का निरीक्षण-

Posted on 27 April 2015 by admin

मण्डलायुक्त श्री महेश कुमार गुप्ता ने आज पूर्वान्ह 10 बजे जनपद के विकास खण्ड चिनहट के अन्तर्गत राज्य पोषण मिशन के तत्वावधान में गोद लिए दो ग्रामों  सेमरा एवं शाहपुर का भ्रमण कर वहां अति कुपोषित बच्चों के लिए किये जा रहे विकास कार्यो का स्थलीय भौतिक निरीक्षण किया।
श्री महेश कुमार गुप्ता ने सबसे पहले ग्राम सेमरा का भ्रमण किया जहां प्राथमिक  विद्यालय में लगभग 50 कुपोषित बच्चे, गर्भवती महिलाएं उपस्थित हुई थीं। मण़्डलायुक्त ने वहां हेल्थकार्ड, स्वाथ्य सम्बन्धी अन्य पुष्टाहार वितरण कार्यो को देखा तथा लाभार्थियों से स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सम्बन्धी प्रश्न पूछ कर जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने उपस्थित लाभार्थियों को पुष्टाहार, बच्चों को चाकलेट आदि का वितरण भी किया। उन्होने प्राथमिक विद्यालय परिसर में चल रहे क्लासरूम का भ्रमण कर बच्चों की शिक्षा सम्बन्धी गुणवत्ता की जानकारी ली।
मण्डलायुक्त ने इसके बाद गोद लिए गये दूसरे गांव ग्राम शाहपुर का भ्रमण किया जहां उन्हे जांच में हेल्थ कार्ड के रखरखाव और पुष्टाहार के वितरण मे असामान्यता की जानकारी हुई। यहां भी लगभग 50 बच्चे और लगभग ढाई दर्जन गर्भवती महिलाएं उपस्थित थी। उपस्थित लोगों से बात चीत में मण्डलायुक्त को अनुभव हुआ कि पुष्टाहार का वितरण महीने मे चार बार किये जाने के बजाय मात्र दो बार किया जा रहा था। इस पर मण्डलायुक्त ने जिला कार्यक्रम अधिकारी को चेतावनी देते हुए उस ग्राम की ए0एन0एम0 बीणा सिंह को हटाने के निर्देश जारी किये।
मण्डलायुक्त ने सेमरा में उपस्थित बच्चों, माताओं और अन्य लोगों को सम्बोघित करते हुए पोषाहार वितरण, एनीमियां एवं अन्य स्वास्थ्य सम्बन्धी सेवाओं  के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि बच्चों का संतुलित विकास ही राष्ट्र का विकास है और बच्चों की सेवा ही देश की सेवा है। उन्होने विभिन्न सेवाए दे रहे अधिकारियों को प्रत्येक कुपोषित बच्चे पर व्यक्तिगत नजर रखने और उपलब्ध/ अनुमन्य पुष्टाहार एवं स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in