Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने सड़क हादसे में घायल सी0ओ0 हरेन्द्र सिंह की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया

Posted on 27 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नोएडा में सड़क हादसे में घायल सी0ओ0 श्री हरेन्द्र सिंह की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने श्री सिंह के परिजनों को 20 लाख रुपए की आर्थिक मदद देने की घोषणा करते हुए उनके परिजनों के प्रति सहानुभूति एवं संवेदना भी व्यक्त की है।
उल्लेखनीय है कि बुधवार रात नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस-वे पर तेज गति से आती हुई एक अनियंत्रित कार से टकराकर श्री हरेन्द्र सिंह ड्यूटी के दौरान गम्भीर रूप से घायल हो गए थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मृत्यु शनिवार देर रात को हो गई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in