Categorized | लखनऊ.

पड़ोसी देश नेपाल में आए विनाशकारी भूकम्प के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सीमा पर राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं

Posted on 27 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में पड़ोसी देश नेपाल में आए विनाशकारी भूकम्प के मद्देनजर राज्य सरकार द्वारा सीमावर्ती जनपदों-बहराइच, सिद्धार्थनगर, महराजगंज तथा गोरखपुर के बाॅर्डर पर स्थित सीमा चैकी पर राहत शिविर स्थापित किए जा रहे हैं। इस राहत शिविरों में जनपदों द्वारा खान-पान की उचित व्यवस्था के साथ-साथ जीवन रक्षक दवाइयों व स्थानीय चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि पड़ोसी देश नेपाल से राहत शिविरों में पहुंचने वाले भूकम्प पीडि़तों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने हेतु बसों की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। इस सम्बन्ध में प्रबन्ध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य परिवहन निगम को निर्देश दे दिए गए हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in