Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 27 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव इस मत के हैं कि विकास की तीव्रगति तभी मायने रखती है जब उसका लाभ समाज के सभी वर्गो, विशेष रूप से वंचित गरीबों, महिलाओं, अल्पसंख्यको, छात्रों, मजदूरों, पिछड़ों और अनुसूचित जाति जनजाति के लोगों को मिले। इसलिए समाजवादी सरकार ने पिछड़े क्षेत्रों के विकास पर विशेष ध्यान दिया है। पूर्वांचल और बुंदेलखण्ड पिछली गैर समाजवादी सरकारों की नीतियों के कारण विकास में काफी पिछड़े रहे हैं। अब इन क्षेत्रों की तरक्की के लिए विशेष योजनाएं बनाई गई है।
समाजवादी सरकार द्वारा बुंदेलखण्ड पैकेज के अंतर्गत झाॅसी, ललितपुर, जालौन, महोबा, हमीरपुर, बांदा तथा चित्रकूट में जल प्रबंधन, सिंचाई तथा पेयजल के काम हो रहे हैं। क्षेत्र के किसानों की आय में वृद्धि हेतु औद्योगिक विकास, दुग्ध विकास तथा पशुधन एवं कृषि विपणन के कार्यक्रम बनाए गए है। इनके लिए वर्ष 2015-16 के लिए 800 करोड़ रूपए बजट में रखे गए है। इसके अलावा त्वरित आर्थिक विकास योजना हेतु 1,000 करोड़ रूपए की व्यवस्था की गई है।
राज्य सरकार ने विशेष क्षेत्र कार्यक्रम के अंतर्गत वर्ष 2014-15 के बजट में पूर्वांचल की विशेष परियोजनाओं हेतु 291 करोड़ रूपए तथा बुंदेलखण्ड की विशेष योजनाओं के लिए 758 करोड़ रूपए बजट में रखे थे। इन परियोजनाओं के अंतर्गत सिंचाई, मार्ग, सेतु निर्माण, जलापूर्ति आदि कार्य प्रारम्भ  किए गए है।
बुंदेलखण्ड पैकेज के अंतर्गत जनपद झाॅसी में 10,000 लीटर क्षमता का डेयरी प्लांट तथा जनपद ललितपुर में 5000 लीटर का अवशीतन केन्द्र स्थापित कर संचालित कराया गया। जालौन में महिला समितियां स्थापित की गई। बुंदेलखण्ड पैकेज 2 में बुंदेलखण्ड क्षेत्र की 8 नहर प्रणालियों के 1Û36 लाख हेक्टेयर क्षेत्र हेतु 454Û73 करोड़ रूपए की परियोजनाएं भारत सरकार से स्वीकृत कराई गई।
बिना शिक्षा के उन्नति की कल्पना नहीं की जा सकती है। इस दृष्टि से जालौन में 100 एमबीबीएस सीटों की प्रवेश क्षमता का मेडिकल कालेज प्रारम्भ है। बांदा में इंजीनियरिंग कालेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव का इरादा प्रदेश में क्षेत्रीय असंतुलन दूर करने का है क्योंकि इसके रहते प्रदेश का समग्र विकास नहीं हो सकता है। नेताजी ने हमेशा कहा है कि जब तक प्रदेश का विकास नहीं होगा तब तक देश भी खुशहाल और समृद्ध नहीं बन पाएगा। प्रदेश को आदर्श प्रदेश बनाने के लिए समाजवादी सरकार दृढ़ संकल्पित है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in