Categorized | लखनऊ.

एनआईआईटी युनिवर्सिटी द्वारा इंजीनियरिंग करने के इच्छुक छात्रों के लिए गोरखपुर में कैरियर काउंसिलिंग सेशन का आयोजन -छात्रों को इंजीनियरिंग के विविध विषयों में मौजूद संभावनाओं से परिचित कराने के निजी काउंसिलिंग सेशन

Posted on 27 April 2015 by admin

ज्ञान आधारित अर्थव्यवस्था के उभरते क्षेत्रों में उच्चतर शिक्षा और शिक्षण में नवीनतम लाने के ध्येय से स्थापित अलाभकारी एनआईआईटी युनिवर्सिटी (एनयू) द्वारा 28 अप्रैल 2015 को प्रातः 10 बजे से एनआईआईटी सेन्टर, 6-बी, प्रथम तल, एसएएस हाउस, सप्रू मार्ग, हजरतगंज, लखनऊ में इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्रों के लिए करियर काउंसिलिंग सेशन का आयोजन किया जाएगा, जिससे इंजीनियरिंग सेक्टर में अपनी पहचान बनाने के इच्छुक छात्रों को बहुत फायदा होगा।
यह करियर काउंसिलिंग सेशन, एनआईआईटी युनिवर्सिटी की सीनियर फैकल्टी द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस सेशन से छात्रों को इंजीनियरिंग में करियर सफल बनाने के लिए ज़रूरी विविध कौशल समझने में मदद मिलेगी, और इंजीनियरिंग कोर्स पूरा करने के बाद इस सेक्टर में मिलने वाली विविध नौकरियों के बारे में भी जानकारी होगी। जिन छात्रों ने हाल ही में बारहवीं कक्षा की परीक्षा दी हैं वे इस सेशन में आ सकते हैं।
एनआईआईटी युनिवर्सिटी द्वारा कम्प्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, इंजीनियरिंग एंड बायोटेक्नोलाॅजी में बी.टेक प्रोग्राम (4वर्ष) और बीटेक-एमटेक इंटिग्रेटेड ड्युअल डिग्री प्रोग्राम (5वर्ष) चलाए जाते हैं। युनिवर्सिटी द्वारा एक अत्याधुनिक पाठ्यक्रम के जरिए भविष्य की तकनीकों का ज्ञान कराया जाता है जिसके लिए उद्योग जगत से संबंधित, तकनीक पर आधारित, शोध प्रेरित और अखंड शिक्षा देने के बुनियादी सिद्धान्तों का पालन किया जाता है। युनिवर्सिटी के छात्रों को भारत व विदेशों की प्रतिष्ठित कंपनियों में इंटर्नशिप करने के मौके मिलते हैं। बीटेक के छात्रों को पास आउट होने से पहले 6 महीने का कार्य अनुभव हासिल करने का भी अवसर मिलता है।
एनआईआईटी युनिवर्सिटी जियोग्राफिक इन्फाॅर्मेशन सिस्टम (जीआईएस) और एजुकेशन टेक्नोलाॅजी (ईटी) में 2 साल का एम.टेक प्रोग्राम भी चलाती है। एम.टेक -जीआईएस प्रोग्राम 2 साल का आवासीय कार्यक्रम है, जिसमें नौकरी पाने के मौके भी दिलाए जाते हैं। एम.टेक ईटी प्रोग्राम ऐसे शिक्षा विशेषज्ञों और शिक्षा के क्षेत्र के प्रोफेशनल लोगों के लिए है जो ज्ञान की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बनाना चाहते हंै।
एनआईआईटी युनिवर्सिटी 2 साल का फुलटाइम एमबीए प्रोग्राम भी चलाती है, जो डिजिटल मार्केटिंग, बिजनेस एनालिटिक्स, ईकाॅमर्स, मैनेजमेंट आॅफ टेक्नोलाॅजी और बैंकिंग विषयों पर आधारित है।
एनयू में एमबीए प्रोग्र्राम छात्रों को आज के व्यावसायिक परिवेश में विविध पहलुओं की जानकारी हासिल करने और जुडने के मौके देता और प्रोत्साहित करता है।
एनआईआईटी युनिवर्सिटी ने हाल ही में युनिवर्सिटी आॅफ मिसौरी, कंसास सिटी, यूएसए के अकादमिक समझौता भी किया है, जिससे छात्र एनआईआईटी युनिवर्सिटी से अपना बीटेक और कम्प्यूटर साइंस में एम.एस 5 वर्षों में पूरा कर सकते हैं। एनयू, राजस्थान सरकार के 2010 के अधिसूचना सं 5 द्वारा अधिसूचित है और यूजीसी अधिनियम की धारा 2 (एफ) के अधीन है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in