Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री विदेष यात्राओं का हिसाब प्रदेष की जनता को दें - डा0 चन्द्रमोहन

Posted on 24 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री के विदेश दौरे पर सवाल उठाने वाले समाजवादी पार्टी के नेताओं से आग्रह है कि वे पहले अपने मुख्यमंत्री के जर्मनी और स्वीटजरलैंड दौरे से हुए फायदे को प्रदेश की जनता को बताएं।
प्रदेश प्रवक्ता डाॅ0 चन्द्रमोहन ने आज पार्टी मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी सिर्फ भारत की छवि ठीक करने और विदेशी उद्योेगपतियों को भारत लाने के अभियान में लगे हैं ताकि देश में विदेशी निवेश आ सके और यहां मेक इन इंडिया का कार्यक्रम सफल हो सके। डाॅ चन्द्रमोहन ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार पिछले दस वर्ष के कुशासन के कारण पटरी से उतरी अर्थव्यवस्था को फिर से द्रुत गति से चलाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है। लेकिन अन्य विपक्षी दलों के साथ मिलकर सपा प्रधानमंत्री के बारे में भ्रम फैलाने में लगी है। जबकि हकीकत यह है कि मुख्यमंत्री खुद प्रधानमंत्री मोदी की नकल कर रहे हैं और कभी देश में तो कभी विदेश में निवेश के नाम पर दौरे कर रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से प्रदेश की जनता चाहती है कि आखिर उन्होनंे किस मकसद से जर्मनी और स्वीटजरलैंड की यात्रा की। क्या उनके इस दौरे से प्रदेश को कोई निवेश प्राप्त हुआ ? क्या जर्मनी के निवेशक उत्तर प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए तैयार हैं। डाॅ चन्द्रमोहन ने कहा कि अखिलेश यादव तीन साल के कथित प्रयास के बावजूद उत्तर प्रदेश में कोई बड़ा विदेशी निवेश नहीं ला सके हाल की जर्मनी और स्वीटजरलैंड की यात्रा में भी सिर्फ वहां की कंपनियों ने पूछताछ ही की कोई भी समझौता या वायदा नहीं किया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री मोदी ने दस महीने के शासन में ही लगभग सभी प्रमुख औद्योगिक देशों का दौरा कर वहां से बहुत सारे निवेश प्रस्ताव ला चुके है। दुनिया के सभी प्रमुख कंपनियां भारत आने की स्वीकृति दे चुकी हैं।
भाजपा ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव इन दिनों अपनी विफलताओं से जनता का ध्यान हटाने के लिए केंद्र पर अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा प्रधानमंत्री से केन्द्र के मंत्रलयों में लंबित प्रदेश की योजनाओं के पत्र लिखना केवल नाटक मात्र है मुख्यमंत्री प्रदेश की जनता को गुमराह करना चाहते है। जबकि चाहे किसानों का मामला हो या फिर बढ़ते अपराध का मामला और चाहे विकासकार्यो की प्रगति हो, प्रदेश सरकार बुरी तरह फेल हुई है। डाॅ चन्द्रमोहन ने कहा कि आने वाले दिनों में प्रदेश की जनता सपा को सबक सिखाएगी और इस लापरवाह और बहाने बाज सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in