Categorized | लखनऊ.

प्रदेश सरकार के लिए किसानों का हित सर्वाेपरि है- श्री शिवपाल सिंह यादव

Posted on 24 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास विभाग, राजस्व, अभाव सहायता एवं पुनर्वास, लोक सेवा प्रबन्धन विभाग मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि सरकार किसानों के हितों को सर्वोपरि रखते हुये उनकी भलाई के लिए हर सम्भव कदम उठा रही है। श्री शिवपाल सिंह यादव आज जनपद उन्नाव के असोहा विकास खण्ड के महीपत खेड़ा गाॅव में आयोजित एक कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरान्त प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता कर रहे थे।
श्री यादव ने कहा कि अतिवृष्टि/ओलावृष्टि से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा किसानों को बहुत तत्परता व तेजी के साथ दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 6377 करोड़ के हुये नुकसान का मेमोरैण्डम केन्द्र सरकार को भेजा गया है। उन्होने कहा कि जनपद उन्नाव के लिए प्रदेश सरकार से 30 करोड़ 70 लाख रू0 किसानों को वितरण हेतु भेजे गये हैं। श्री यादव ने कहा कि मुआवजे की धनराशि लगातार वितरित की जा रही है तथा किसानों के प्रति सरकार बेहद संवेदनशील है और किसानों की हर समस्या का समाधान किया जायेगा। श्री यादव ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देश दिये गये हैं कि फसलों की बीमित धनराशि बीमा कम्पनियों से शीघ्र से शीघ्र दिलायी जाये। इस सम्बन्ध में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पाॅच सदस्यीय कमेटी बनायी गयी है जो बीमा कम्पनियांे से 25 प्रतिशत धनराशि तत्काल दिलाने की कार्यवाही करेगी।
श्री यादव ने बताया कि गंगा नदी में बक्सर घाट पर सेतु का निर्माण सपा सरकार द्वारा कराया गया है। लखनऊ बक्सर मार्ग के सुदृढ़ीकरण का कार्य कराया गया है, अवशेष कार्य भी जल्द कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि उन्नाव जनपद में नई सड़कों के निर्माण व पुरानी सड़कों मरम्मत के लिए बड़ी मात्रा में धनराशि भेजी गयी है। श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि जब सरकार बनी थी उस समय सरकारी ट्यूबवेल बहुतायत संख्या में किसी न किसी कारण से खराब थे। नलकूपों को ठीक कराकर संचालित किया गया है, जो नलकूप बिल्कुल ठीक होने की दशा में नहीं है, उनकी जगह नये नलकूप लगाने की कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
इस अवसर पर विधायक श्री उदय राज यादव, विधायक श्री कुलदीप सिंह सेंगर, सपा जिलाध्यक्ष श्री अनवार अहमद, जिलाधिकारी श्रीमती सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक श्री एम0पी0 सिंह, सी0डी0ओ0 श्रीमती संदीप कौर, श्री सुनील सिंह यादव, श्री राजेश यादव, श्रीमती प्रभा यादव, ब्लाक प्रमुख असोहा श्री राज कुमार रावत सहित भारी संख्या में जनप्रतिनिधि व गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in