Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि

Posted on 24 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी ने आज यहां कहा है कि जनसंख्या वृद्धि, क्षेत्रफल में विस्तार, ग्रामीण जनसंख्या का शहरों की ओर पलायन, नगरीय यातायात में दिन प्रतिदिन हो रही समस्या आदि के कारण शहरों की अवस्थापना सुविधाओं पर अत्यधिक दबाव आ गया है। इसके कारण प्रत्येक क्षेत्र में उपलब्ध सेवाओं तथा जलापूर्ति, स्वच्छता, अपशिष्ट कूड़ा प्रबंधन, जल निकासी, सड़क, पर्यावरण के स्तर में निरंतर सुधार की आवश्यकता हैं। राज्य की समाजवादी सरकार जनसमस्याओं के निराकरण में गहरी रूचि ले रही है।
नागरिकों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराये जाने हेतु राज्य सेक्टर में आदर्शनगर योजना, नगरीय सीवरेज योजना, नगरीय पेयजल कार्यक्रम, नगरीय सड़क सुधार योजना, तथा नगरीय जल निकासी योजना इन सबके लिए बजट में पर्याप्त राशि रखी गई है। प्रदेश में शहरी क्षेत्रों में स्थित अंत्येष्टि स्थलों के विकास हेतु योजना बनी है जिस पर काम हो रहा है। प्रदेश में इलाहाबाद के संगम क्षेत्र में इलेवेटेड पहुॅच मार्ग एवं फ्लाई ओवर निर्माण के लिए धनराशि रखी गई है।
राज्य सरकार की प्राथमिकताओं के परिप्रेक्ष्य में नगर निगमों/नगरपािलका परिषदों में कूड़ा करकट निस्तारण की योजना का क्रियान्वयन किया जाएगा तथा सीवेज निस्तारण हेतु सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट लगाए जाएगें। प्रदेश में कुल 634 नगरीय स्थानीय निकाय हैं, जिसमें 14 नगर निगम, 194 नगर पलिका परिषद तथा 426 नगर पंचायत है। 12वीं पंचवर्षीय योजना में राज्य सेक्टर के अंतर्गत 177 नगरीय निकायों में पीपीपी मोड पर नगरीय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की योजना पर काम किया जाना प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने नदियों को प्रदूषण मुक्त करने पर विशेष जोर दिया है। स्वयं पर्यावरणविद होने के नाते उन्होने प्रदूषण नियंत्रण कार्यक्रम की शुरूआत की है इसके अंतर्गत प्रदेश की नदियों गंगा, यमुना तथा गोमती के तट पर स्थित नगरों में नदी प्रदूषण नियंत्रण के कार्य कराये जा रहे हैं। इसके अलावा झील संरक्षण योजना भी शुरू हो गई है। इस योजना के अंतर्गत प्रदेश के 4 झीलों/तालो तथा रामगढ़ ताल (गोरखपुर) मानसी गंगा ताल (गोवर्धन नगर, मथुरा) लक्ष्मी ताल (झाॅसी) एवं मदन सागर ताल (महोबा) की योजनाएं प्रस्तावित है।
उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का सपना श्री मुलायम सिंह यादव ने देखा जिसको साकार करने में मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जुटे हैं। इस कार्य में विपक्षी दलों की भूमिका रचनात्मक नहीं रही है। प्रदेश केा विकास के रास्ते पर गति देना समाजवादी सरकार की प्राथमिकता है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in