Categorized | लखनऊ.

अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा एवं हाँगकाँग के टाॅप विश्वविद्यालयों में दाखिले हेतु सी.एम.एस. के 10 छात्र चयनित

Posted on 24 April 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के दस मेधावी छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कनाडा एवं हाँगकाँग के विश्वविख्यात विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा हेतु चयनित होकर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इन 10 मेधावी छात्रों में से 6 छात्रों ने स्काॅलरशिप के साथ अपना चयन सुनिश्चित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि विदेश में उच्च शिक्षा हेतु चयनित सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों में संजना गौतम, हिमाद्री पाण्डेय, अरबाज कमर, वैभव नरायन, अनुकृति वर्मा, रितिक सिंह, अनुजा त्रिवेदी, शाश्वत प्रताप, अनुकर्ष सिंह एवं साक्ष सिंह शामिल हैं। सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों की शानदार उपलब्धि पर सम्पूर्ण सी.एम.एस. परिवार को गर्व है। इन सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय के शैक्षिक वातावरण, अपने विद्वान शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं माता-पिता के आशीर्वाद को दिया है। विदित हो कि सी.एम.एस. प्रदेश का पहला ऐसा स्कूल है जिसने प्रदेश के छात्रों को सैट (एस.ए.टी.) परीक्षा व एडवान्स प्लेसमेन्ट (एपी) की सुविधा उपलब्ध कराई है अन्यथा इस परीक्षा को देने के लिए प्रदेश के छात्रों को दिल्ली जाना पड़ता था। सी.एम.एस. के सैट सेन्टर के माध्यम से इस वर्ष कई छात्रों को छात्रवृत्ति की सुविधा के साथ विदेश में उच्चशिक्षा हेतु स्वीकृति प्राप्त हुई है।
श्री शर्मा ने बताया कि जहाँ एक ओर संजना गौतम को पर्यावरण इन्जीनियरिंग (इन्वायर्नमेन्टल इंजीनियरिंग) हेतु अमेरिका की सिनसिनाटी यूनिवर्सिटी द्वारा यू.एस. डालर 1,00,000 (एक लाख) तथा अमेरिका की ही सेटन हाॅल यूनिवर्सिटी में कम्प्यूटर साइन्स के अध्ययन हेतु यू.एस. डालर 90,000 की छात्रवृत्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। वहीं एक अन्य छात्रा हिमाद्री पाण्डेय को इलिनोइस इन्स्टीट्यूट आॅफ टेक्नोलाॅजी द्वारा कम्प्यूटर साइन्स के अध्ययन हेतु यू.एस. डालर 90,000 तथा सेटन हाॅल यूनिवर्सिटी द्वारा इसी विषय के अध्ययन हेतु यू.एस. डाॅलर 24,000 की छात्रवृत्ति का प्रस्ताव भेजा गया है। इसी प्रकार  गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र अरब़ाज क़मर को हांगकांग यूनिवर्सिटी द्वारा यू.एस. डाॅलर 1,86,000 की छात्रवृत्ति की पेशकश की गई है तथा वैभव नारायण को जे़वियर यूनिवर्सिटी से यू.एस. डाॅलर 19,000 की छात्रवृत्ति का प्रस्ताव है। अनुकृति वर्मा को यूनिवर्सिटी आॅफ इलिनोइस द्वारा यू.एस. डाॅलर 19,000 की छात्रवृत्ति का प्रस्ताव मिला है तथा जे़वियर यूनिवर्सिटी, ओहियो, फोढऱ्म यूनिवर्सिटी तथा सेटोन हाॅल यूनिवर्सिटी ने उसे यू.एस. डाॅलर 23,000 की छात्रवृत्ति का प्रस्ताव दिया है, जबकि रितिक सिंह को न्यूयार्क के न्यू स्कूल आॅफ ड्रामा से 40 प्रतिशत छात्रवृत्ति का प्रस्ताव आया है। इसी प्रकार सी.एम.एस. छात्रा अनुजा त्रिवेदी को काॅर्नल यूनिवर्सिटी, न्यूयार्क यूनिवर्सिटी, फोढऱ्म यूनिवर्सिटी व सेटोन हाॅल यूनिवर्सिटी द्वारा, शाश्वत प्रताप  एवं अनुकर्ष सिंह को कनाडा की वाटरलू यूनिवर्सिटी द्वारा एवं साक्षी सिंह को ब्रिटेन की लीड्स एण्ड लाॅनचेस्टर यूनिवर्सिटी द्वारा दाखिले का प्रस्ताव भेजा गया है।
श्री शर्मा ने बताया कि पिछले 5 दशकों से अधिक समय से सी.एम.एस. अपने छात्रों को भौतिक, सामाजिक व नैतिक शिक्षा प्रदान कर ‘टोटल क्वालिटी पर्सन’ बनाने को संकल्पित है एवं सी.एम.एस. के सभी शिक्षक इसी पुनीत प्रयास को लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। यही कारण है कि आज सी.एम.एस. छात्र विश्व के अनेक देशों में अत्यन्त उच्च पदों पर आसीन होकर मानवता की सेवा में संलग्न हैं एवं सारे विश्व में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना प्रवाहित कर रहे हैं। सी.एम.एस. अपने छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए प्रतिवर्ष अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की 30 प्रतियोगिताएं आयोजित करता है, जिसके माध्यम से छात्रों को अपनी प्रतिभा विकास हेतु अन्तर्राष्ट्रीय मंच उपलब्ध होता ही है साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। इन्हीं प्रयासों के फलस्वरूप ज्ञान व बुद्धिमत्ता से लबालब सी.एम.एस. छात्र विद्यालय का परचम पूरे विश्व में लहरा रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in