Categorized | लखनऊ.

लोक निर्माण मंत्री को जनता ने सुनायी समस्याएं श्री शिवपाल सिंह यादव ने जनता की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के दिये निर्देश

Posted on 24 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण एवं सिंचाई मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने प्रदेश के समस्त अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों की तत्काल जाँच करके उसका समाधान अतिशीघ्र किया जाये। उन्होंने अधिकारियों के निर्देश कि किसी भी स्तर पर शिकायतों की जाँच के नाम पर व इसके समाधान के लिए प्रदेश की जनता को परेशान व गुमराह न किया जाये। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि प्रतिदिन कार्यालय में एक निश्चित समय पर बैठे एवं जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुनकर उसके समाधान के निर्देश सम्बंधित अधिकारी को दें। श्री यादव ने कहा कि जनता को गुमराह करने एवं टालने वाले अधिकारी सावधान हो जाये।
श्री यादव से आज भारी संख्या में जनता ने कालिदास मार्ग पर स्थित जनसुनवाई भवन, लखनऊ में भेंट कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। श्री यादव ने जनता की शिकायतों को गम्भीरता से सुना तथा प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आयी हुई जनता को उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रदेश सरकार जन-समस्याओं के निराकरण के लिए गम्भीर है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही सहन नही की जायेगी। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं के निराकरण में जो भी अधिकारी व्यावधान उत्पन्न करेगा अथवा उन्हें इधर-उधर भटकाएगा उसके विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनता की शिकायतों को तत्काल संज्ञान में लेकर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। श्री यादव ने जनता की शिकायत पर मौके पर ही जनपद के सम्बन्धित अधिकारियों से फोन पर बात करके उनकी समस्याओं को तत्काल निस्तारित करने के निर्देश दिये।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in