Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए उ0प्र0 सरकार को जिम्मेदार बताया है।

Posted on 24 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं के लिए उ0प्र0 सरकार को जिम्मेदार बताया है। भाजपा प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि सरकार सदन से लेकर समारोहों तक किसानों के लिए केवल गाल बज़ा रही है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि फसलों की तबाही बर्दास्त न कर पाने की हताशा में प्रदेश में लगातार किसानों द्वारा आत्महत्या की घटनाएं बढ़ती जा रही है और प्रदेश सरकार की संवेदनहीनता का आलम यह है कि केन्द्र सरकार को भेजी रिपोर्ट में फसलो की तबाही के कारण किसानों द्वारा की जा रही आत्महत्याओं को सिरे से नकार देती है जिसका खुलासा केन्द्रीय कृषि मंत्री जी ने संसद में किया है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की नाकामी किसानों की आत्महत्या नकारने से छिपने वाली नही। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार का दायित्व है कि युद्ध स्तर पर किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की जाती परन्तु हालात यह है कि मुख्य सचिव को कल की गई बैठक में 12 जिलाधिकारियों को किसानों को राहत भुगतान न होने पर नोटिश जारी करना पड़ा।
भाजपा प्रवक्त ने कहा कि प्रदेश में गेहूं, तिलहन, दलहन के साथ आलू की फसल भी तबाह हो गई है जिसमें किसानों को भारी लागत लगानी पड़ती है। किसान रो रहा है और प्रदेश के मुखिया व मंत्रियों को किसानों की खेत की मेड़ पर जाने की जहमत नहीं उठाना चाहते। मुख्यमंत्री से लेकर मुख्यमंत्री तक केवल बयान देकर किसान का राहत पहंुचा रहे है।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि शासन का इकवाल यह है कि बार-बार निर्देश के बावजूद आधिकारियों को किसानों की चिन्ता करने का अवसर नहीं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in