Categorized | लखनऊ.

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरिन्दर सिंह राजा बरार कल दिनांक 23 अप्रैल,2015 को उ0प्र0 के प्रथम बार दौरे के तहत पूर्वान्ह 11.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं जहां श्री अमरिन्दर जी का युवा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जर्बदस्त स्वागत किया जायेगा।

Posted on 24 April 2015 by admin

अखिल भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमरिन्दर सिंह राजा बरार कल दिनांक 23 अप्रैल,2015 को उ0प्र0 के प्रथम बार दौरे के तहत पूर्वान्ह 11.30 बजे अमौसी एयरपोर्ट पहुंच रहे हैं जहां श्री अमरिन्दर जी का युवा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों द्वारा जर्बदस्त स्वागत किया जायेगा।
यह जानकारी देते हुए उ0प्र0 युवा कंाग्रेस मध्य जोन के मीडिया प्रभारी अवनीश शुक्ल ने बताया कि अमौसी एयरपोर्ट से श्री अमरिन्दर सिंह प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय पहुंचेंगे, जहां युवा कंाग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया जायेगा। इसके उपरान्त प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में आयोजित उ0प्र0 युवा कांग्रेस मध्य जोन के प्रदेश पदाधिकारियों, लोकसभा एवं विधानसभा की पूरी कमेटी के पदाधिकारियों की आयोजित बैठक को सम्बोधित करेंगे।
श्री शुक्ल ने बताया कि श्री अमरिन्दर सिंह राजा बरार सायं 4.00 बजे प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय में सम्मानित प्रेस प्रतिनिधियों से वार्ता करेंगे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in