Categorized | कानपुर

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मा॰ श्री अशोक कटारिया का कानपुर महानगर में आगमन हुआ।

Posted on 24 April 2015 by admin

आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष मा॰ श्री अशोक कटारिया का कानपुर महानगर में आगमन हुआ। मा॰ श्री अशोक कटारिया जी ने कानपुर महानगर में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। कार्यक्रम के उपरान्त मा॰ श्री अशोक कटारिया दोपहर 3ः00 बजे भा.ज.पा कार्यालय, नवीन मार्केट पहुँचे। यहाँ पर भा.ज.पा पदाधिकारियों एंव कार्यकर्ताओं ने उनका फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया। दोपहर 3ः00 बजे मा॰ श्री अशोक कटारिया जी ने पार्टी कार्यालय में एक प्रेसवार्ता की। मीडिया के समक्ष मुखातिव होकर श्री कटारिया ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी ने पूरे विश्व में सबसे बड़े राजनैतिक दल के रूप में पहचान कायम की है। उन्होने कहा कि 10 करोड़ सदस्य बनने से यह प्रमाणित हो गया है कि आज पूरे देश का जनमानस मा॰ नरेन्द्र मोदी जी एंव मा॰ अमित शाह जी के मजबूत एंव ईमानदार नेतृत्व पर अपनी आस्था व्यक्त कर रहा है। उन्होने कहा कि उत्तर प्रदेश में आज तक 1 करोड़ 78 लाख सदस्य बन चुके है। इससे यह साबित हो गया है कि प्रदेश मंे जनमानस नेतृत्व परिवर्तन का मन बना चुका है। उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश में बिजनौर से बलिया तक एंव गाजियाबाद से गाजीपुर तक हाहाकार मचा हुआ है। किसान आत्महत्या कर रहे है। नौजवान हताश व निराश है। उन्होने कहा कि लोक सेवा आयोग में भी अभी भर्ती घोटााला हुआ है। उन्होने कहा कि कानपुर महानगर को आर्थिक राजधानी एंव इलाहाबाद को एजूकेशन हब के रूप में जाना जाता था। परन्तु यह सब अपनी पहचान खो चुके है। उन्होने कहा कि आज उत्तर प्रदेश मंे प्रोफेशनल डिग्रियाँ लेने के बाद भी छात्रों को रोजगार के लिये दूसरे प्रदेशों की ओर रूख करना पड़ रहा है। इसके लिये यहाँ की प्रदेश सरकारे जिम्मेदार है। उन्होने कहा कि दुर्भाग्य की बात है कि भा.ज.पा की कमी भी यहाँ पर 5 वर्षो के लिये सरकार नहीं आयी। उन्होने कहा कि जिन प्रदेशों मंें भा.ज.पा की सरकारे है, वह विकास की ओर अग्रसर है। उन्होने कहा कि यदि भा.ज.पा की पूर्ण बहुमत की सरकार 5 वर्ष के लिये बनेगी तो छात्रों को रोजगार के लिये भटकना नही पड़ेगा। उन्होेने कहा कि किसान आज मौसम की मार से आत्महत्या को मजबूर हो रहा है। परन्तुु उ॰प्र॰ सरकार इस विषय पर संवेदन शून्य हो गयी है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार किसानों की समस्या को प्राथमिकता पर रखते हुये 11 सौ करोड़ रूपया प्रथम चरण में भेज चुकी है एंव केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार से आग्रह किया था कि किसानों के नुकसान का सर्वे कराकर रिपोर्ट भेजे, परन्तु प्रदेश सरकार के कान पर जूँ नही रेगं रही है। उन्होने कहा कि बड़े ही शर्म की बात है कि केन्द्र सरकार से इतना मुआवजा भेजे जाने के बाद भी प्रदेश सरकार के द्वारा किसानों को दिये गये छोटी-छोटी राशि के चेक भी बाउंस हो रहे है।
कार्यालय में स्वागत करने वालों में एंव प्रेस-वार्ता में प्रमुख रूप से सर्वश्री बालचन्द्र मिश्र, नीलिमा कटियार, अरूण पाठक, सुनील बजाज, चिन्ता ंिसह चन्देल, सत्येन्द्र पाण्डेय, दीपक ंिसह, जगदीश तिवारी, श्री कृष्ण दीक्षित, सरोज ंिसह, अतुल मिश्र, पीयूष ंिसह, अजय पाण्डेय, सत्येन्द्र मिश्रा, पीयूष शर्मा, रवि प्रकाश सिंह, नितिन वर्मा, पारस जैन, आदि थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in