Categorized | आगरा

आरटीए की बैठक 24 अप्रैल को कमिश्नरी में

Posted on 24 April 2015 by admin

सम्भागीय परिवहन अधिकारी ओमप्रकाश सिंह ने अवगत कराया है कि सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण, की बैठक दिनांक 24 अप्रैल को अपरान्ह 3ः00 बजे से मण्डलायुक्त कार्यालय के लघु सभागार में आहूत की गई है। आगरा नगर में संचालित जिलाधिकारी कार्यालय से सत्यापित सीएनजी आॅटो रिक्शा के पूर्व में लम्बित 130 परमिट हस्तान्तरण, सम्भाग के निजी बस मार्गो पर स्थाई परमिटों को स्वीकृति हेतु लम्बित प्रार्थना पत्रों, आॅटो रिक्शा परमिटों के नवीनीकरण/प्रतिस्थापन धारा 86, जेएनएनयूआरएम की बसों के परमिटों, नगर में संचालित ई-रिक्शा के परमिट, नगरों में रात्रि में आॅटो रिक्शा संचालन आदि अन्य प्रकरणों पर विचार किया जायेगा। सम्बन्धित व्यक्ति प्राधिकरण के समक्ष अपना पक्ष प्रस्तुत करने हेतु स्वंय या अपने अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थित हों। परमिट सम्बन्धी अन्य कोई प्रार्थना पत्र दिनांक 15 अप्रैल तक प्राप्त आवेदनों पर ही विचार किया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in