Categorized | आगरा

50 प्रतिशत गीले गेहूं पर नहीं होगी कटौती-आरएफसी

Posted on 24 April 2015 by admin

संभागीय खाद्य नियन्त्रक आगरा, सी.पी.सिंह ने अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार किसानों के साथ है और किसानों का शोषण किसी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। उन्होंने बताया कि गेहूं की खराब किस्म पर अब कटौती नहीं की जायेगी, लेकिन मानकों का पालन कराना होगा। उन्होंने बताया पहले 10 प्रतिशत नमी वाला गेंहू लिया जा रहा था, जो कि अब 50 प्रतिशत नमी तक वैध माना जायेगा। आरएफसी ने बताया कि छनाई, उपराई के नाम पर किसानों से किसी प्रकार की धनराशि/कटौती नही की जायेगी यदि किसी गेंहू क्रय क्रेन्द पीसीएफ या अन्य एजेन्सी के विरूद्व शिकायत प्राप्त होती है तो सम्बन्धित गेंहू क्रय केन्द्र प्रभारी के विरूद्व कड़ी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने किसान भाइयों से अनुरोध किया है यदि किसी प्रकार की समस्या आ रही है तो उनके मोबाइल नम्बर-9412274899 पर शिकायत दर्ज करा सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in