Categorized | लखनऊ.

सरकार के मंत्री वातानुकूलित कक्षों से बाहर क्यों नहीं निकल रहें ? - डा0 मनोज मिश्र

Posted on 21 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के किसानों के दर्द पर सपा सरकार और उसके मंत्रियों की सवेदंनहीनता पर सवाल उठाये है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता डा0 मनोज मिश्र ने आरोप लगया कि जहां एक तरफ भाजपा के केन्द्रीय मंत्री और प्रदेश अध्यक्ष किसानों की खेत और मेड़ तक जा रहे है वहीं सरकार के मुखिया या मंत्री किसानों का दर्द समझने अपने-अपने वातानुकूलित कक्षों से क्यों नहीं निकल रहें हैं ?
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने कहा कि देश के गृहमंत्री श्री राजनाथ सिंह, श्री नितिन गड़करी, श्री संजीव बलियान सहित ज्यादातर केन्द्रीय मंत्री प्रदेश में किसानों का दुख दर्द बांटने व उनका हाल जानने को खेत और खलिहान तक जा रहे है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी गाजियाबाद से गाजीपुर तक दिन रात किसानों के सम्पर्क में है। किसानों के नुकसान की भरपाई का हर संभव प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही हैं।
डा0 मिश्र ने सवाल उठाया कि जब पूरी भारतीय जनता पार्टी हर हाल में किसानों के सुख-दुख बांट रही है तब प्रदेश के मुख्यमंत्री जी क्या कर रहे है ? प्रदेश सरकार के सभी मंत्री वातानुकूलित कक्षों में सत्ता की मौज ले रहे है। वे किसानों के बीच क्यों नहीं जा रहे है ? सपा सरकार के विधायक, सांसद और पदाधिकारी सत्ता के नशे में मदहोश है। आखिर ‘‘किसान वर्ष’’ घोषित करने वाली सरकार किसानों से विमुख क्यों हैं ? किसानों के वोट से सत्ता में आई सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही हैं।
प्रवक्ता डा0 मिश्र ने सपा सरकार को चेतावनी देते हुए कहा सरकार और उसके मंत्रियों का यदि यही रवैया रहा तो यही किसान प्रदेश सरकार को चुनाव में नेस्त-नाबूद कर देगी। मुख्यमंत्री जी और मंत्री तत्काल किसानों के दुख दर्द में शामिल हो तथा उनको तत्काल सहायता की युद्ध स्तर पर व्यवस्था करें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in