Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने आज राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केन्द्रो पर छापा मार वहां व्याप्त अनियमितताओं को पकडा।

Posted on 21 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 लक्ष्मीकान्त बाजपेयी ने आज राजधानी के ग्रामीण क्षेत्रों में क्रय केन्द्रो पर छापा मार वहां व्याप्त अनियमितताओं को पकडा। डाॅ0 बाजपेयी आज सुबह मोहनलालगंज तहसील के गोसाईगंज ब्लाक स्थित गांव मलौली में स्थापित क्रय केन्द्र पर पार्टी पदाधिकारियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ अचानक पहुंच गये।
प्रदेश भाजपाध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी को उक्त क्रय केन्द्र पर जमकर अनियमतिताएं मिली। किसान सहकारी क्रय केन्द्र के सचिव शमसेर सिंह है। क्रय केन्द्र पर अपनी पड़ताल में डा0 बाजपेयी ने पाया कि धान खरीद का 10.00 लाख (दस लाख) रूपये जमा है, परन्तु खरीद बिल्कुल भी नहीं हुई है। क्रय केन्द्र पर कोई कांटा या छन्ना नहीं है खरीद भी नहीं हुई है, किन्तु 1865 बोरे रखे हुए है।
बाद में प्रदेश अध्यक्ष ने सदरपुर करौरा गांव में पहुंुचकर किसानों की बर्बाद फसल को देखा। गांव के किसान देशराज यादव ने अपना खेत दिखाते हुए डा0 बाजपेयी को बताया कि उसके दो बीघा खेत की पूरी फसल नष्ट हो चुकी है लेकिन लेखपाल विवेक सिंह और शिव प्रसाद अभी तक नहीं आये। किसान की बात सुन डा0 बाजपेयी ने तहसीलदार मोहनलालगंज से वात्र्ता की। तहसीलदार ने डा0 बाजपेयी को बताया कि राज्य सरकार के 50 प्रतिशत मानक के आधार पर तहसील के अन्र्तगत लगभग 34  हजार किसान अतिवृष्टि और ओलावृष्टि आपदा प्रभावित श्रेणी में है। किन्तु केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा 33 प्रतिशत को आंकलन के आधार मानने के फैसले के बाद प्रभावित किसानों की संख्या बढ़कर 99803 हो गयी है।
तहसीलदार से वार्ता के बाद डा0 बाजपेयी ने कहा कि सरकार किसानों की चिंता नहीं कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजधानी लखनऊ के ग्रामीण क्षेत्रों में ही किसानों को हुए नुकसान का आंकलन घर बैठे हो गया। बाकी जगहो पर क्या होगा ? उन्होंने कहा किसानों को  हुए नुकसान का फार्मूला तय नहीं है। प्रदेश सरकार बताये कि 50 प्रतिशत के आधार पर कितने किसान प्रभावित हुए और 33 प्रतिशत के आधार मानक पर कितने ? कितनों को मुआवजा दे दिया गया ? डा0 बाजपेयी ने यह भी कहा कि नुकसान का आंकलन 50 प्रतिशत के बजाय 33 प्रतिशत के आधार पर करने के फैसले के बाद दोबारा सर्वे भी नहीं हुआ।
डा0 बाजपेयी के साथ प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र तिवारी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष राय, साकेत सिंह सोनू, जिला अध्यक्ष रामनिवास यादव, मण्डल अध्यक्ष मोहित जायसवाल सहित कई अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in