Categorized | लखनऊ.

किसानों के दुःख में हम भी दुखी है और हम माल्यार्पण नहीं करवायेगे।

Posted on 21 April 2015 by admin

किसानों के दुःख में हम भी दुखी है और हम माल्यार्पण नहीं करवायेगे। कौशाम्बी में आयोजित परिवर्तन रैली में उक्त बाते भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने कही। उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केन्द्र सरकार ने प्रदेश सरकार को पहले से ही आपदा राहत कोष दे दिया है तब भी प्रदेश सरकार फण्ड का रोना रो रही है और तो और वह किसानों के घाव पर मरहम लगाने के बजाय 75 और 100 रूपये की सहायता राशि देकर उनके घाव पर नमक छिड़क रही है।
उन्होंने मोदी जी को धन्यवाद देते हुए कहा कि पूर्व में जब 50 प्रतिशत नुकसान होता था तब ही वह पूरा नुकसान माना जाता था, किन्तु इस भयानक विपदा की घड़ी में मोदी सरकार 100 प्रतिशत का लाभ केवल 33 प्रतिशत के नुकसान पर ही दे रही है। यह डेढ़ गुना की बढ़ोत्तरी हमारी केन्द्र की सरकार ने की है।
डा0 बाजपेयी ने भूमि अधिग्रहण बिल पर चर्चा करते हुए बताया कि प्रथम दृष्टया तो कृषि योग्य भूमि का अधिग्रहण नहीं होगा और यदि होता है तो उसका चार गुना मुआवजा और परिवार के 1 सदस्य को नौकरी साथ ही यदि कोई भूमिहीन किसान किसी जमीन पर बटाई करता है तो उसके परिवार से भी नौकरी दी जायेगी। हम किसानों की समस्याओं के लिए लम्बे समय से लड़ रहे है। पूर्व में जब हमे सत्ता मिली तो हमने किसान क्रेडिट कार्ड, न्यूनत समर्थन मूल्य, एपीएल कार्ड, बीपीएल कार्ड एवं अन्त्योदय जैसी कालजयी एवं निर्यायक योजनाएं लागू की है और आने वाले दिनों में भी हम फसल का बीमा बुआई के समय ही कर देगें जिससे किसी किसान को कोई भी आपदा प्रभावित न कर पाये।
डा0 बाजपेयी ने सपा सरकार के समाजवाद को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि इस सरकार में किसानों और नौजवानों को बहुत नुकसान हुआ है। शायद प्रदेश सरकार में बैठे जिम्मेदार यह भूल रहे है कि इन्हीं किसानों और नौजवानों ने इन्हे सत्ता पर बिठाया है। पिछले तीन सालों में भर्तीयों के नाम पर सिर्फ विज्ञप्ति जारी होती है और छात्रों से परीक्षा शुल्क के नाम पर निरन्तर वसूली कर एक फर्जी प्लेसमेंट कम्पनी की तरह सरकार वर्ताव कर रही हैं जब भी छात्र अपना हक मांगते है तो उन्हें लाठियां मिलती हैं।
पीसीएस जैसी उच्च स्तर की प्रशासनिक परीक्षाओं का सपा सरकार ने मजाक बनाकर रख दिया है यह चिंता का विषय है प्रदेश सरकार के प्रशासनिक पदों पर भ्रष्टाचार कर लाये गये अधिकारी समाज का क्या भला करेंगे ?
कौशाम्बी में आयोजित परिवर्तन रैली में हजारो किसानों एवं नौजावानों के साथ प्रमुख रूप से भरवारी नगर पंचायत के अध्यक्ष संजय गुप्ता, संतोष पटेल जिलाध्यक्ष भाजपा एवं राकेश पाडेण्य प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in