Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा है

Posted on 21 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव एवं मंत्री श्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने कहा है कि सैनिक सीमा की सुरक्षा में अहर्निश तमाम बाधाओं के बीच डटे रहते हैं। घर-परिवार से दूर वे दिन-रात सतर्क रहकर शत्रुओं के हौसंले पस्त करते हैं। हम तब चैन से रह पाते हैं। सेना में लम्बी अवधि की सेवा के बाद अवकाश प्राप्त सैनिक उसी जोश के साथ कमजोरों और बेसहारा लोगों की मदद की भावना के साथ समाजवादी पार्टी से जुड़े हैं। अब उन्हें सन् 2017 के लक्ष्य के लिए जुटना होगा ताकि प्रदेश में फिर समाजवादी सरकार श्री अखिलेश यादव के मुख्यमंत्रित्व में भारी बहुमत से बने।
श्री गोप पार्टी मुख्यालय, लखनऊ में समाजवादी सैनिक प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी व जिलाध्यक्षों की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे, जिसकी अध्यक्षता प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल सत्यवीर सिंह यादव ने की। बैठक में समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुॅचाने और प्रदेश केे विकास में भरसक सहयोग करने का भी संकल्प लिया गया।
समाजवादी पार्टी के महासचिव ने कहा कि प्रदेश को नेताजी श्री मुलायम सिंह यादव के रूप में एक शानदार मुखिया और श्री अखिलेश यादव के रूप में एक शानदार, ऊर्जावान मुख्यमंत्री मिला है। मुख्यमंत्री जी सैनिक स्कूल में पढ़ने के कारण सैनिकों के दुखदर्द से वाकिफ हैं। वे सैनिकों का बहुत सम्मान करते हैं। श्री मुलायम सिंह यादव ने देश के रक्षामंत्री के रूप में शून्य डिग्री तापमान में डयूटी कर रहे सैनिकों के बीच जाकर उनकी हौसला अफजाई की थी। उनके रक्षामंत्री के कार्य काल में ही शहीद जवानों के पर्थिव शरीर को सरकारी खर्च पर परिवार तक पहुॅचाने की व्यवस्था शुरू हुई जबकि पहले सैनिक का कैप और मेडल आदि ही परिवार को सौंपे जाते थे। श्री गोप ने सैनिको की समस्याएं सुनकर उनपर कार्यवाही कराने का भी आश्वासन दिया।
बैठक में सर्वश्री ताले सिंह, सुनीता त्रिपाठी, राम बहादुर यादव, आर0पी0एस0 राठौर, जयदेव सिंह, रामवीर सिंह, सत्यनारायण यादव, रामजीलाल यादव, आर0एस0यादव चन्द्रेश आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in