Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के हितो के लिये काम कर रही है

Posted on 21 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार किसानों के हितो के लिये काम कर रही है लेकिन सपा, बसपा और कांग्रेस जैस दल एकजुट होकर किसानों के मन में भ्रम पैदाकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने पर अमादा है। श्री सिंह ने अखिलेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि राज्य में किसान कराह रहा है किन्तु अखिलेश सरकार सिर्फ कागजो पर किसानों को मुआवजा बांट रही है। श्री सिंह आज जौनपुर के मुगराबादशाहपुर में आयोजित किसान पंचायत को संबोधित कर रहे थे।
श्री सिंह ने किसानों को मोदी सरकार द्वारा लाये गये भूमि अधिग्रहण कानून में बारिकियों से अवगत कराते हुए कहा कि मोदी सरकार का भूमि अधिग्रहण कानून हर दृष्टि से किसानों के हितो में है। उन्होंने कहा देश पर सर्वाधिक शासन करने वाली कांग्रेस ने सिर्फ किसानों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया है। सपा बसपा पर हमला करते हुए श्री सिंह ने कहा प्रदेश में किसानों के नाम पर योजनाएं बनाकर उनसे भी धन उगाही करने का काम सपा बसपा ने किया है।
श्री सिंह ने किसानों को भरोसा दिलाया कि भाजपा किसानों की हितैषी है और उनके हर सुख-दुख के उनके साथ खड़ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in