Categorized | लखनऊ.

जापान की यूनिवर्सिटी द्वारा सी.एम.एस. प्रधानाचार्या आमंत्रित

Posted on 21 April 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) की प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनंत को  जापान की रित्सुमेकन एशिया पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा विश्वविद्यालय की शिक्षा पद्धति का अध्ययन् करने के लिए आमंत्रित किया गया है। यह जानकारी सिटी मोन्टेसरी स्कूल के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी। श्री शर्मा ने बताया कि श्रीमती आभा अनंत देश की 10 उन सर्वश्रेष्ठ प्रधानाचार्याओं में शामिल है जिन्हें रित्सुमेकन एशिया पैसिफिक विश्वविद्यालय ने 7 जुलाई से 11 जुलाई, 2015 तक अपनी शिक्षा पद्धति का अध्ययन करने हेतु जापान आमंत्रित किया है। श्रीमती अनंत की इस शैक्षिक यात्रा पर आने वाला समस्त खर्च रित्सुमेकन एशिया पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा किया जा रहा है।
श्री शर्मा ने बताया कि शिक्षा में गुणात्मकता को बढ़ाने के लिए सी.एम.एस. की प्रधानाचार्याओं को समय-समय पर अनेक देशों के स्कूलों एवं विश्वविद्यालय द्वारा आमंत्रित किया जाता रहा है। इसके साथ ही साथ अनेक देशों के प्रतिष्ठित स्कूलों की प्रधानाचार्या, शिक्षक एवं बच्चे समय-समय पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल आकर भी सी.एम.एस. की विस्तृत एवं अनूठी शिक्षा पद्धति का अध्ययन करने के लिए आते रहते हैं। श्री शर्मा ने यह भी बताया कि वर्ष 2008 से ही सी.एम.एस. की विभिन्न शाखाओं के बच्चे रित्सुमेकन एशिया पैसिफिक विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित किये जाने वाले जापान सुपर साइंस फेयर में प्रतिभाग करने हेतु जापान जाते रहे हैं।
श्री शर्मा ने बताया कि जानी मानी सर्वे एजंेसी सी-फोर ने 14 मानकों के आधार पर किये गये एक सर्वे के आधार पर सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर को उत्तर प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ स्कूल घोषित किया गया था। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की इस ऐतिहासिक सफलता के लिए अंग्रेजी की जानी मानी पत्रिका ‘एजुकेशन वल्र्ड’ द्वारा नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य सार्वजनिक समारोह में स्कूल की वरिष्ठ प्रधानाचार्या सुश्री मंजीत बत्रा तथा प्रधानाचार्या श्रीमती आभा अनन्त को सम्मानित किया गया था। ‘एजुकेशन वल्र्ड’ द्वारा 14 मानकों के आधार पर सी-फोर एजेंसी के माध्यम से देश के 25 बड़े शहरों में संचालित 851 नामचीन स्कूलों के बीच करायें गये इस सर्वे में सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर ने 1107 प्वांइट्स हासिल करके सर्वोच्च स्थान हासिल किया था। इसके साथ ही आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में शामिल पूरे देश के स्कूलों में से सर्वाधिक 433 छात्र सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर के ही थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in