Categorized | लखनऊ.

राहत कार्याें में किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं: मुख्यमंत्री

Posted on 21 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देशों के क्रम में बेमौसम बारिश, ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित 12 लाख 38 हजार किसानों को राज्य सरकार द्वारा अब तक को 550 करोड़ रुपए की धनराशि का वितरण किया जा चुका है। साथ ही, ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित किसानों को तत्काल राहत वितरण किए जाने हेतु 1,134 करोड़ रुपए की धनराशि आवंटित की जा चुकी है। ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित 33 प्रतिशत या इससे अधिक की कृषि क्षति वाले 65 जनपदों में 6 हजार करोड़ रुपए से अधिक की कृषि क्षति होने की सम्भावना है।
यह जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश में अतिवृष्टि को आपदा घोषित किए जाने के फलस्वरूप राहत कार्याें में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि राहत कार्याें का पर्यवेक्षण सुनिश्चित किया जाए और जिलाधिकारियों के नेतृत्व में राहत वितरण पूरी पादर्शिता व सावधानी के साथ किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।
प्रवक्ता ने कहा कि व्यापक कृषि क्षति के दृष्टिगत कृषि निवेश अनुदान हेतु भारत सरकार द्वारा निर्धारित मानक दर के समतुल्य धनराशि पीडि़त/प्रभावित किसानों को राज्य सरकार द्वारा भी अतिरिक्त रूप में दी जा रही है। कृषकों के मुख्य देयों की वसूली स्थगित करने व उत्पीड़नात्मक कार्यवाही न किए जाने के निर्देश सभी जिलाधिकारियों को पूर्व में ही दिए जा चुके हैं। यह भी निर्देश दिए गए हैं कि कृषि क्षति के सापेक्ष प्रत्येक किसान को न्यूनतम 01 हजार 500 रुपए की धनराशि प्रदान की जाए। मण्डलायुक्तों को कृषि फसल बीमा योजना के माध्यम से किसानों को बीमा क्लेम दिलाए जाने हेतु विशेष प्रयास करने के निर्देश भी दिए जा चुके हैं। शासन द्वारा आपदा के मद्देनजर बैंकों को किसानों द्वारा लिए गए कर्ज को रीशेड्यूल करने के निर्देश भी दिये गए हैं।
ओलावृष्टि/अतिवृष्टि से प्रभावित ऐसे जनपद जहां कृषि क्षति 33 प्रतिशत या इससे अधिक है, वे इस प्रकार हैं - महोबा, हमीरपुर, चित्रकूट, जालौन, पीलीभीत, बांदा, कन्नौज, मिर्जापुर, इलाहाबाद, सहारनपुर, बदायूं, आजमगढ़, सोनभद्र, उन्नाव, आगरा, कानपुर नगर, अमेठी, इटावा, फतेहपुर, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, औरैया, मुजफ्फरनगर, लखीमपुर खीरी, प्रतापगढ़, फैजाबाद, मुरादाबाद, कानपुर देहात, रामपुर, फर्रूखाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, मथुरा, कुशीनगर, एटा, बुलन्दशहर, बलिया, गोरखपुर, सम्भल, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, हाथरस, शामली, मैनपुरी, अलीगढ़, कासगंज, कौशाम्बी, बहराइच, बाराबंकी, सुलतानपुर, बागपत, लखनऊ, गाजीपुर, गाजियाबाद, रायबरेली, जौनपुर, वाराणसी, अमरोहा, भदोही, अम्बेडकर नगर, मऊ, मेरठ, सीतापुर तथा हरदोई।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in