Categorized | लखनऊ.

श्री शिवपाल सिंह यादव ने मंत्रियों, विधायको एवं सांसदो से एक माह का वेतन देने की अपील की दैवीय आपदा से प्रभावित किसानों की मदद मे सभी लोग

Posted on 21 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई, राजस्व एवं सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने सभी मंत्रियों एवं विधायकों एवं सांसदो से निवेदन किया है कि पिछले दिनों हुई बारिस, ओलावृष्टि तथा आँधी से प्रदेश के किसान बुरी तरह से प्रभावित हुए इसलिए सभी लोग पूरी संवेदनशीतला दिखायें और इस दैवीय आपदा की घड़ी में किसानों की मदद के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से एक माह का वेतन देकर सहयोग करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बड़ी संख्या में जिलो को आपदाग्रस्त घोषित कर किसानों के लिए बड़े पैमाने पर राहत देने का हर-सम्भव प्रयास कर रही है तथा जिलो में सर्वे का काम लगातार कराया जा रहा है।
राजस्व मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि राज्य सरकार किसानों की मदद करने के लिए हर तरह  प्रयासरत है जबकि केन्द्र सरकार ने मदद देने का आश्वासन देकर भी अभी तक एक पैसा नही दिया है। उन्होंने कहा कि दैवीय आपदा से जिन किसानों की सदमे से मौत हुई है उन्हें राज्य सरकार ने पांच लाख रूपये देकर सहायता प्रदान कर रही परन्तु केन्द्र ने अपने हिस्से का डेढ़ लाख रूपया अभी तक नही दिया है।
श्री यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रभावित  किसानों को मदद देने के लिए रूपया 1135 करोड़ जिलों में भेज दिये है और अब तक किसानों में रू0 439 करोड़ की धनराशि बाॅटी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने कभी भी समय से मदद नही की है। पिछले वर्ष फसलों को हुए नुकसान पर उत्तर प्रदेश सरकार ने 365 करोड़ मांगे थे जिसमे से 32 करोड़ जनवरी 2015 में मिला तथा सूखे के लिए 4794 करोड़ रूपये मांगे तो सिर्फ 490 करोड़ रूपये मिले तथा बाढ़ के लिए रू0 768 करोड़ मांगने पर 58 करोड़ रूपये मिले हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in