Categorized | हरदोई

किसान मंच उत्तर प्रदेष के तत्वाधान में जनपद हरदोई के छावन बाजार, ब्लाक भरावन में आज किसानों की एक सभा आहुत की गयी,

Posted on 21 April 2015 by admin

किसान मंच उत्तर प्रदेष के तत्वाधान में जनपद हरदोई के छावन बाजार, ब्लाक भरावन में आज किसानों की एक सभा आहुत की गयी, जिसमें बेमौसम वर्षा एवं ओलावृष्टि से हुए नुकसान एवं मुआवजे के लिए किसान नेताओं ने अपने विचार रखे, किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष श्री शेखर दीक्षित ने कहा गत 15 अप्रैल को किसान मंच ने मुआवजे के लिए स्थानीय एस0डी0एम0 से मुलाकात करनी चाही, तो वह किसानों से मिलने के पक्ष में नहीं थे, इसी से नाराज होकर कुछ किसानों ने पुलिस प्रशासन के मुर्दा बाद के नारे लगा दिये, इससे नाराज होकर स्थानीय प्रशासन ने मेरे करीब 250 किसानों के खिलाफ मुकदमा सण्डीला थाने में कायम करवा दिया।
श्री शेखर दीक्षित ने कहा कि हरदोई जनपद में मुआवजे को लेकर किसान परेशान स्थानीय अधिकारी कार्यों में दिलचस्पी नहीं ले रहे है ना ही सर्वे का कार्य ठीक ढंग से हो रहा है, लेखपाल कमरों में बैठकर क्षतिपूर्ति की रिपोर्ट तैयार कर रहे है, जिससे किसानों में भारी असंतोष एक ओर तो प्रदेश के मुखिया किसानों की हरसम्भव मदद करने की बात कर रहे है वहीं स्थानीय प्रशासन के लोग किसानों की समस्याओं से किनारा किये हुए है।  सैकड़ों के किसान एस0डी0एम0 से मिलना चाहते थे, लेकिन तीन घंटे बाद एस0डी0एम0 किसानों से मिलने आये, यह किसानों के साथ दोहरा मापदण्ड नही ंतो और क्या है।
किसान मंच फर्जी मुकदमों की कड़ी निन्दा करता है, किसानों को अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से वे आत्महत्या जैसे आत्मघाती कदम उठाने के  लिए मजबूर है, लेकिन प्रशासन को कोई फर्क नहीं पड़ता।  वहीं किसान मंच के जिला अध्यक्ष श्री योगेश त्रिपाठी ने कहा कि शीघ्र से शीघ्र किसानों को मुआवजा दिलवाया जाये, अन्यथा किसान मंच आन्दोलन तेज करने पर मजबूर हुआ। वहीं स्वामी विधाचेतन्य ने कहा कि केन्द्र सरकार भूमि अधिग्रहण अध्यादेश लागू करके देश के किसान को मुसीबत में डाल दिया। किसानों के लाशो पर ही क्या भाजपा अपनी राजनीति करनी चाहती है, और इसे विकास का रास्ता बताती है, अपने आप को देश का प्रधान बताने वाले प्रधानमंत्री भूमिअधिग्रहण अध्यादेश लाकर किसानों की भावनाओं से खेला है। देश का मजदूर किसान बेरोजगार कभी प्रधानमंत्री को माफ नहीं करेगा, वहीं कार्यक्रम में प्रमुख रूप से किसान मंच के जिला संयोजक सीतापुर  श्री निर्मल बाबा ने भी मुआवजे के मुद्दे को जोर दार तरीके से उठाया। सभा में हरदोई जनपद को सैकड़ो किसान उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in