Categorized | लखनऊ.

जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे 21 अप्रैल को सदर मे तहसील दिवस-

Posted on 21 April 2015 by admin

जन सामान्य की शिकायतों का स्थानीय स्तर पर समाधान किया जाना ही सरकार की प्राथमिकता है। इसी क्रम में अप्रैल माह के तृतीय मंगलवार 21 अप्रैल 2015 को तहसील सदर में जिलाधिकारी श्री राज शेखर, तहसील दिवस की अध्यक्षता करेगें। जनपद की चारों तहसील मुख्यालयों पर तहसील दिवस का आयोजन प्रातः 10.00 बजे से किया जा रहा है।
अपर जिलाधिकारी(प्रशासन)श्री आर0के0पाण्डेय  ने बताया कि  जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले तहसील दिवस में मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) तथा अन्य समस्त विभागों के जिला स्तरीय अधिकारियों की उपस्थिति अनिवार्य है यदि अपरिहार्य कारण से जिला स्तरीय अधिकारी का भाग लेना सम्भव न हो, तो जिलाधिकारी से लिखित अनुमति प्राप्त कर अपने से ठीक नीचे के अधिकारी को तहसील दिवस में भेजना सुनिश्चित करें। उन्होने बताया कि इसके अतिरिक्त अन्य तहसीलों में आयोजित होने वाले तहसील दिवस की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी द्वारा की जायेगी, जिसमें समस्त विभागों के क्षेत्रीय अधिकारियों/नामित अधिकारी की उपस्थिति अनिवार्य होगी।
अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) श्री राजेश कुमार पाण्डेय ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि जिलाधिकारी श्री राज शेखर ने जन समस्याओं का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किये जाने हेतु चारो तहसीलों के तहसील दिवस के लिए अपर जिलाधिकारियों को नामित किया है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in