Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

Posted on 15 April 2015 by admin

press

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने संविधान निर्माता बाबा साहब डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर की जयन्ती पर आज उनके अस्थि कलश स्थल पर पुष्प अर्पित कर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर उन्होंने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों एवं वंचितों को सम्मानजनक स्थान दिलाने के लिए डाॅ0 अम्बेडकर द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना करते हुए उनके परिनिर्वाण दिवस 6 दिसम्बर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की।
मुख्यमंत्री ने आज यहां डाॅ0 अम्बेडकर महासभा परिसर में अपने सम्बोधन में कहा कि डाॅ0 भीमराव अम्बेडकर के बताए मार्ग पर चलकर ही समाज में गैर बराबरी को समाप्त किया जा सकता है और समाज के सभी वर्गांे की आर्थिक तरक्की सुनिश्चित की जा सकती है।
इस अवसर पर राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, समाज कल्याण मंत्री श्री अवधेश प्रसाद एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण तथा अम्बेडकर महासभा के पदाधिकारी मौजूद थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in