Categorized | लखनऊ.

एसकेओएल सिस्टम भारत में कोचिंग कारोबार के लिए पेश करते हैं अत्याधुनिक अवधारणा

Posted on 14 April 2015 by admin

शिक्षा उद्योग में ज़बरदस्त प्रयोग, अनुसंधान और कड़ी मेहनत के बाद  एसकेओएल सिस्टम ने कोचिंग संस्थान में लिए बेजोड़ा 360 डिग्री सपोर्ट सिस्टम ‘फ्रेचर’ का विकास किया है जो अध्यापकों की स्वतन्त्रता को सुनिश्चित करेगा। इसके साथ अध्यापक अब अध्ययन सामग्री बनाने, अलग-अलग मानदण्डों के अनुसार टेस्ट तैयार करने, मूल्यांकन, रैंकिंग तथा इन्टरैक्टिव लर्निंग के लिए आॅडियो-वीडियो सामग्री की विकास प्रक्रिया से मुक्त हो जाएंगे। फ्रेचर कोचिंग संस्थानों को एक ऐसा कारोबार नेटवर्क बनाने में मदद करता है जो विशिष्टीकृत संसाधन कर्मियों के द्वारा नियमित प्रशिक्षण प्रोग्राम के माध्यम से टीचिंग स्टाॅफ का ज्ञान और कौशल बढ़ाता है। इसके अलावा कस्टमाइज़्ड अध्ययन  सामग्री संस्थान को अपनी खुद की ब्राण्डिंग में मदद करती है। यह संस्थानों के लिए अनूठा अवसर है जहां वे किसी मौजूदा ब्राण्ड की फ्रैंचाइज़ी के रूप में काम करने के बजाए अपना  खुद का ब्राण्ड स्थापित कर सकते हैं।
फ्रेचर न केवल अध्यापकों के लिए फायदेमंद है बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी पढ़ाई को आसान बनाता है। यह परीक्षा की मुश्किल और व्यस्त तैयारी, अकादमिकज्ञों के अनुसंधान के द्वारा पैकेज के निर्माण के तनाव से मुक्ति देता है। अध्ययन सामग्री, नोट्स, मोकटेस्ट एवं विद्यार्थी के परीक्षा के लिए ज़रूरी सभी प्रासंगिक जानकारी को विश्वास और उत्साह के साथ पेश करता है।
‘‘प्रोग्राम किसी विशेष विषय की ज़रूरतें पूरी करता है जिसके बाद अध्यापक इन्टरैक्टिव और प्रभावी व्याख्यान दे सकता है जो कि बच्चों के लिए अध्याय को अधिक आसान और रुचिकर बनाता है। वे ज़्यादा फोकस कर पाते हैं। संस्थान जो इसके बारे में जानकारी चाहते हैं वे हमें ईमेल या एसएमएस कर सकते हैं, हम उन्हें ‘फ्रेचर किट’ एकदम निःशुल्क उपलब्ध कराएंगे।’’ दमन जीत कौर ने बताया।
यह व्यापक और कस्टमाइज़्ड पैकेज न केवल अध्यापकों को गतिविधियों एवं सामग्री के निर्माण की थकाउ प्रक्रिया से बचाता है बल्कि कोचिंग संस्थानों को अधिक क्षमता और विशेषज्ञता भी प्रदान करता है। इस अवधारणा के साथ अनुसंधान अपनी विशेषज्ञता का सही इस्तेमाल कर सकते हैं और अपने आपको एक ब्राण्ड के रूप में स्थापित कर सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in