Categorized | लखनऊ.

मुख्यमंत्री फिक्की लेडीज आर्गेनाइजेशन के लखनऊ-कानपुर चैप्टर के शुभारम्भ कार्यक्रम में शामिल हुए

Posted on 13 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा है कि समाज में महिलाओं की बहुत बड़ी और महत्वपूर्ण भूमिका है। महिलाओं की तरक्की के बगैर खुशहाली नहीं लायी जा सकती। तरक्की के लिए शिक्षा बहुत जरूरी है। इतिहास गवाह है कि उन्हीं देशों में तेजी से विकास हुआ है जहां शिक्षा तथा गांव और गरीब के उत्थान पर विशेष ध्यान दिया गया है।
मुख्यमंत्री आज यहां फ्लो ;थ्प्ब्ब्प् स्ंकपमे व्तहंदपेंजपवदद्ध के  लखनऊ-कानपुर चैप्टर के शुभारम्भ अवसर पर होटल ताज में आयोजित कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर श्री यादव ने महिला सशक्तीकरण एवं विभिन्न क्षेत्रों में महिला सहभागिता बढ़ाने के लिए फ्लो के कार्यक्रम ‘वी इनिशिएटिव’ का शुभारम्भ भी किया।
श्री यादव ने कहा कि हमारे देश में महिलाएं राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री जैसे महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुकी हैं। समाजवादी द्रोपदी, सावित्री व सीता को महान नारियां मानते हैं। सभी महिलाओं में कुछ न कुछ गुण इन महान नारियों के पाए जाते हैं। समाजवादी द्रोपदी को सबसे महान नारी इसलिए मानते हैं क्योंकि उनमें ज्यादा साहस, खुद को अभिव्यक्त करने और संघर्ष करने की प्रबल इच्छा एवं क्षमता थी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि समाजवादी सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गाें के उत्थान के लिए कार्य करती है। महिला  सशक्तीकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रदेश सरकार प्रयासरत है। इसके लिए अनेक कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। महिला के नाम पर प्रापर्टी की रजिस्ट्री कराने पर स्टाम्प ड्यूटी में छूट की व्यवस्था पिछली समाजवादी सरकार द्वारा प्रारम्भ की गयी थी। इससे लोग अपनी पत्नी व परिवार की अन्य महिला सदस्यों के नाम पर प्रापर्टी की रजिस्ट्री करवाने लगे, जिससे उनका महत्व बढ़ा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रारम्भ की गई समाजवादी पंेशन योजना में परिवार की महिला मुखिया को ही पेंशन की पात्रता हेतु प्राथमिकता दी जाती है। यद्यपि पेंशन के तौर पर दी जाने वाली राशि काफी कम है, किन्तु इस आर्थिक सहायता से परिवार और समाज में उनका सम्मान बढ़ता है।
श्री यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार महिला सशक्तीकरण की  पक्षधर है। इसीलिए सरकार महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रदेश सरकार द्वारा लागू ‘1090’ विमेन पावर लाइन एक ऐसी सेवा है, जिसके माध्यम से सरकार महिलाओं को सुरक्षा प्रदान कर रही है। इस सेवा ने महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ाया है। इसी क्रम में ‘1090’ मोबाइल एैप की शुरुआत भी की जा चुकी है। श्री यादव ने कहा कि महिला सशक्तीकरण और उनके आर्थिक स्वावलम्बन के लिए रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष की स्थापना गई है। इसके तहत अभी हाल ही में 20 महिला ग्राम प्रधानों एवं अन्य 19 महिलाओं को सम्मानित किया गया है।
श्री यादव ने कहा कि कन्या विद्या धन इण्टर पास बालिकाओं को आगे की पढ़ाई के लिए दिया जाता है। इसका वितरण करते हुए जब भी मैंने किसी बालिका से पूछा कि वे इस धन का क्या करेंगी तो सभी ने मुझे यही जवाब दिया कि अपनी माँ को दे देंगे। किसी ने यह नहीं कहा कि पिता को देंगे। इससे समाज में महिलाओं की स्थिति और महत्व दोनों का अंदाजा लगाया जा सकता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का मानना है कि स्पीड को दुगुना बढ़ाकर अर्थव्यवस्था को तीन गुनी रफ्तार से बढ़ाया जा सकता है। प्रदेश सरकार इस दिशा में तेजी से कार्य कर रही है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर तेजी से काम चल रहा है। राज्य के अधिकतर जनपद अपने खास उत्पादों एवं हस्तशिल्प के लिए मशहूर हंै। राज्य में छोटी और मध्यम श्रेणी के उद्योगों की सर्वाधिक इकाईयां हैं। इससे इन इकाईयों को अपने उत्पादों के परिवहन एवं विपणन में बहुत सहूलियत होगी। लखनऊ और कानपुर पास-पास बसे दो बड़े और महत्वपूर्ण शहर हैं। ये दोनों शहर मिलकर प्रदेश मंे विकास की गति को काफी बढ़ा सकते हैं।
अभी हाल ही में एसोचैम द्वारा राज्य सरकार के काम की काफी तारीफ की चर्चा करते हुए श्री यादव ने भरोसा जताया कि एसोचैम तथा फिक्की जैसी संस्थाओं के सहयोग से राज्य में विकास की गति को और अधिक बढ़ाया जा सकता है।
सांसद श्रीमती डिम्पल यादव ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि फ्लो के लखनऊ-कानपुर चैप्टर का शुभारम्भ एक अच्छी शुरूआत है। महिला सशक्तीकरण देश तथा प्रदेश की प्रगति से सीधे जुड़ा हुआ है। इस शुरूआत से प्रदेश में महिला उद्यमिता बढ़ेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि फ्लो का लखनऊ-कानपुर चैप्टर प्रदेश में महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण योगदान करेगा। कार्यक्रम को प्रसिद्ध फिल्म निर्मात्री एवं कोरियोग्राफर सुश्री फराह खान, फ्लो की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुश्री अर्चना गरोडि़या गुप्ता, लखनऊ-कानपुर चैप्टर की अध्यक्ष सुश्री ज्योत्सना हबीबुल्ला ने भी सम्बोधित किया।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन, प्रमुख सचिव सूचना श्री नवनीत सहगल सहित शासन-प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, फ्लो के पदाधिकारी, उद्यमी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in