Categorized | लखनऊ.

प्रदेश की समाजवादी सरकार हमेशा किसान, गरीब की हितैषी रही है प्रदेश का बजट का मुख्य केन्द्र बिन्दु भी प्रदेश का गरीब किसान रहा है

Posted on 11 April 2015 by admin

प्रदेश की समाजवादी सरकार हमेशा किसान, गरीब की हितैषी रही है प्रदेश का बजट का मुख्य केन्द्र बिन्दु भी प्रदेश का गरीब किसान रहा है हमने जन कल्याणकारी योजनाओ में हमेशा किसानो को वरीयता दी है , वर्षा, अतिवृष्टि के कारण फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा किसानो को देने के लिए 500 करोड़ की धनराशि अवमुक्त कर दी है साथ ही अधिकारियो को सर्वे का कार्य तत्काल पूर्ण कराकर किसानो को मुआवजा उपलब्ध कराने हेतु आदेशित किया गया है।सर्वे के काम में किसी भी स्तर पर कोताही अक्षम्य होगी।लापरवाही बरतने पर उप जिलाधिकारियो,तहसीलदारो को जिम्मेदार मानते हुए प्रभावी कार्यवाही होगी। किसानो को फसलों में हए नुकसान की भरपाई की जायेगी।खारे पानी वाले क्षेत्रों,गांवो को मीठा पानी उपलब्ध कराने के लिए नदियों,नहरो को गहरा कर डार्क एरिया के क्षेत्रो मे पानी उपलब्ध कराया जायेगा। बरसात के पानी को संचित करने के लिए प्रभावी कार्यवाही की जा रही है।
उक्त उदगार प्रदेश के मा0 मंत्री लोक निर्माण, सिंचाई, सहकारिता, बाढ़ नियंत्रण विभाग, भूमि विकास एव ंजल संसाधन तथा परती भूमि विकास उ0प्र0 शासन शिवपाल सिंह यादव ने श्री देवी मेला एवं ग्राम सुधार प्रदर्शनी में सतीश यादव के संयोजकत्व में आयोजित पंच सम्मेलन मैनपुरी के मौके पर उपस्थित जिला, क्षेत्र पंचायत सदस्यो, ग्राम प्रधानों ,ब्लाक प्रमुखों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये। उन्होने कहा कि सपा मुखिया ने हमेशा सहकारिता को बढ़ावा देने का कार्य किया है, जिला,क्षेत्र,ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को सम्मान देने का कार्य भी सपा सरकार ने ही किया। ग्राम पंचायतो को सीधे धनराशि उपलब्ध कराकर गांव का विकास गांव के द्वारा ही कराया ताकि ग्रामीणो को सभी मूलभूत सुविधायें आसानी से प्राप्त हो सके।उन्होने कहा कि जब पंचायतें सशक्त होगी तो देश मजबूत होगा और गांधी जी का सपना भी साकार होगा।
सिंचाई मंत्री ने कहा कि देश में केवल उत्तर प्रदेश ही एक मात्र प्रदेश है जहां दवा, शिक्षा, सिंचाई की सुविधा मुफत है हमारी सरकार ने दवा शिक्षा सिंचाई के साथ-साथ गभ्भीर बीमारियो से ग्रसित मरीजो के इलाज पर होने वाला व्यय भी वहन करने का निर्णय लिया है। उन्होने कहा कि केन्द्र सरकार गंगा-यमुना की सफाई कराने का खोखला वादा कर रही है जबकि हमने यमुना मे सफाई अभियान प्रारभ्भ करा दिया आगरा से मथुरा तक कार्य प्रगति पर है। जल्द ही मथुरा को 180 क्यूसिक पानी उपलब्ध करायेगी। उन्होने कहा कि अतिवृष्टि क कारण फसलो को हुए नुकसान का मुआवजा देने की बात केन्द्र सरकार कर रही है परन्तु अभी तक  किसी भी किसान को केन्द्र सरकार द्वारा सहायता नही दी गई है जबकि प्रदेश सरकार द्वारा 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले कृषको को सहायता राशि का वितरण प्रारभ्भ कर दिया है। 25 से 49 प्रतिशत नुकसान वाली फसलो का सर्वे का कार्य प्रगति पर है जल्द ही इन्हें भी मुआवजा मिलेगा। उन्होने उत्तर प्रदेश वाटर सैक्टर रीस्ट्क्चरिंग परियोजना के संबंध में  बताया कि विश्व बैंक के सहयोग से लगभग 3090 करोड़ की परियोजना प्रारभ्भ की गई है यह योजना प्रदेश के 16 जनपदो मे लागू की गई है इसका मुख्य ध्येय परम्परागत सिंचाई व्यवस्था का पुनरोद्धार कर किसानो की सहभागिता से सहगामी सिंचाई व्यवस्था  विकसित कर उनका सर्वागीण विकास  करना है।
पंच सम्मेलन को  सांसद तेज प्रताप सिंह, राज्य मंत्री प्राविधिक शिक्षा आलोक कुमार शाक्य,फैक्सपैड के चेयरमैन तोताराम यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रिय रंजन आशू, एमएलसी डा.असीम यादव,सदस्य महिला आयेाग अर्चना राठौर आदि ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर सदस्य विधान सभा करहल, किशनी सर्वश्री सोबरन सिंह,, बृजेश कठेरिया, जिलाध्यक्ष खुमान सिंह वर्मा सदस्य महिला आयेाग,सुमन दिवाकर, पूर्व मंत्री सुभाष यादव, जिलाधिकारी चन्द्र पाल सिंह,पुलिस अधीक्षक श्रीकान्त सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराग पटेल, अपर जिलाधिकारी डा. चन्द्र भूषण,अपर पुलिस अधीक्षक स्वामीनाथ आदि उपस्थित थे।
मा. मंत्री जी एसएस गु्रप आफ एजूकेशनल में कहा कि प्रदेश के ग्रामीण अंचलो में शिक्षा की नितान्त आवश्यकता है और प्रदेश सरकार इस पर पुरजोर ध्यान दे रही है। शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए ग्रामीण अंचलो में विद्यालयों की स्थापना पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in