Categorized | लखनऊ.

सिंचाई संघ हजारों कर्मिकों ने घेरा सिंचाई भवन

Posted on 09 April 2015 by admin

एक माह में समस्याएं न निपटने में दी भूख हड़ताल की चेतावनी
सिंचाई विभाग में प्रमुख अभियंता का घेराव एवं प्रदर्शन
बीस सूत्रीय मांगों को लेकर आन्दोलन कर रहे सिंचाई संघ ने प्रदेश भर से आए हजारों संवर्ग कर्मिकों के साथ प्रमुख अभियंता एवं विभागाध्यक्ष ओर प्रमुख अभियंता याॅत्रिक का घेराव कर ज्ञापन सौपा । धरने की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह तथा संचालन महामंत्री विनोद कुमार पाण्डेय ने की। इस दौरान उक्त नेताओं ने अपने भाषण में कहा कि अगर एक माह के अन्दर समस्याओं का निस्तारण न किया गया तो तीसरे चरण में भूख हड़ताल शुरू कर दी जाएगी। इस कार्यक्रम में राज्य कम्रचारी संयुक्त परिषद एकीकृत के मनोनीत अध्यक्ष हरिकिशोर तिवारी ने सम्बोधित करते हुए कहा शासन की अनदेखी से ऐसी स्थिति उत्पन्न होती है। हमें हार नही माननी है। संयुक्त परिषद आपके साथ हर संघर्ष में एक साथ नजर आएगा। धरने को पूर्व अध्यक्ष रामजी अवस्थी ने भी सम्बोधित किया।
धरने को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष अवधेश सिंह ने कहा कि सीचपालों को विनियमति करण होने से पूर्व सेवा जोड़ सभी लाभ दिये जाए। सींचपालों का ग्रेड पे 1900 से 2400,सींच पर्यवेक्षकों का ग्रेड पे 2400 से 2800, पुरानी पेंशन की बहाली की जाए। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के क्रम में अंशकालीन नलकूप चालकों को 15  जुलाई 88 से नियमित मानते हुए सभी सेवा लाभ दिये जाए। रिक्त पदों पर तत्काल भर्ती शुरू कराई जाए। इस तरह बीसों मांगों को विस्तार से रखते हुए उन्होंने कहा कि अब आन्दोलन रूकने वाला नही है। इस धरने को  संयुक्त परिषद के नेता भूपेश अवस्थी,ब्रजेश यादव, संजय यादव, इं. बी.के. कुशवाहा, प्रमोद कुमार नेगी, अजीत मिश्रा, शोभनाथ सिंह, योगेश शर्मा दानिश अहमद आदि ने सम्बोधित किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in