Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है।

Posted on 09 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की निरंतर बिगड़ती कानून व्यवस्था के मुद्दे पर फिर सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। भाजपा प्रवक्ता हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता के कारण अपराधियों का दुःसाहस निरंतर बढ़ती जा रहा है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि जिस तरह रामपुर में एक महिला द्वारा थाने में तहरीर देने के बावजूद पुलिस की निष्कियता के कारण अपराधियों ने महिला के साथ बलात्कार किया और बदहवासी की हालत में मुरादाबाद में फेंक कर भाग गए। वह प्रदेश के गैर जिम्मेदार पुलिस प्रशासन और ध्वस्त कानून व्यवस्था की हालत बयां करता हैं। कानून व्यवस्था पर सीएम की लाचारगी इससे भी बयां होती है जब सीएम ने कहा क्या कानून व्यवस्था सुधारने के लिए मैं खुद वर्दी पहन लूँ।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीडि़ता द्वारा 02 अप्रैल को रामपुर के थाना गंज में गैंगरेप किये जाने की धमकी की रिर्पोट दर्ज कराने तथा पुलिस अधीक्षक को मामले की जानकारी देने के बावजूद पुलिस प्रशासन मामले के तरफ पूरी तरह निष्क्रिय बना रहा जिसके कारण पीडि़ता को जो लोग गैंगरेप की धमकी दे रहे थे उन्होंने दुःसाहस पूर्ण ढ़ग से गैंगरेप किया वह पुलिस प्रशासन की संवेदनहीनता व निष्क्रियता का ही परिणाम है। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा जिस सरकार में स्थानान्तरण उद्योग का रूप ले लेगा कानून व्यवस्था पर नियंत्रण कैसे सम्भव है ?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि पीडि़ता को यदि सुरक्षा मुहैया कराई गई होती और धमकी दे रहे लोगों के खिलाफ कार्यवाही हुई होती तो इस तरह की घटना न घटती। हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव ने कहा पूरे प्रदेश में आये दिन महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध की खबरे भयावह है और पुलिस प्रशासन की निष्क्रियता के कारण यदि अपराध घटित होता है तो यह और भी भयावह है, क्यों कि इससे जहां एक तरफ अपराधियों का मनोबल बढ़ता है वही दूसरी तरफ जनता में अपराधियों की दहसत बढ़ती हैं।
भाजपा प्रवक्ता ने सरकार से पीडि़ता की शिकायत के बावजूद उसे सुरक्षा उपलब्ध न कराना तथा अपराधियों के खिलाफ शिकायत के बावजूद कदम न उठाना शर्मनाक है और सरकार ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करें।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री यह कह कर कि कानून व्यवस्था ठीक करने के लिए ‘‘क्या मैं स्वयं पुलिस की वर्दी पहन लूं’’ कानून व्यवस्था पर उनका यह बयान लाचारी जाहिर करता है तो दूसरी तरफ सपा सुप्रीमों यह कह चुके है कि यदि वह मुख्यमंत्री होते तो 15 दिनों में प्रदेश की कानून व्यवस्था को ठीक कर देते। ऐसे में यह बड़ा सवाल है कि आखिर सपा सुप्रीमों व प्रदेश के मुखिया प्रदेश के साथ कानून व्यवस्था पर जनता को क्यों धोखा दे रहे है ?
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश की सपा सरकार ने प्रदेश की जनता के साथ कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार किसानों तथा बेरोजगारों के मुद्दे पर छल किया है जिसे जनता क्षमा नहीं करेगी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in