Categorized | लखनऊ.

शिक्षकों को धन्यवाद

Posted on 09 April 2015 by admin

उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवम् प्रवक्ता डा0 महेन्द्र नाथ राय ने मुख्यमंत्री के वादों का स्वागत करते हुए आशा जताई है कि शिक्षकों की समस्त समस्याओं को जल्द ही दूर कर दिया जायेगा। मुख्यमंत्री के साथ समझौता वार्ता जिसमें हाई स्कूल की कापियां के मूल्यांकन की पारिश्रमिक दर 2 रूपये और इण्टरमीडिएट की कापियां के मूल्यांकन की पारिश्रमिक दर 3 रूप्ये बढ़ाने और तदर्थ शिक्षकों के विनियमितीकरण का अगली बैठक में रखकर उसको विनियमितीकरण कर दिया जायेगा तथा 6 महीने के अंदर वित्तविहीन शिक्षकों को मानदेय देने की घोषणा तथा एल0टी0 ग्रेड से प्रोन्नत वेतनमान पाने की स्नातकोत्तर उपाधि की बाध्यता समाप्त  भी कर दी जायेगी एवम् सी0टी0 एल0टी0 ग्रेड की विसंगतियों को दूर किया जायेगा, इनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री की सकारात्मक वार्ता से संगठन के उत्साहित ह¨ने की बात कही और यह उम्मीद जताई कि मुख्यमंत्री की इस घोषणा से मांगों को सरकार पूरा करेगी।
शिक्षकों के संघर्ष के लिए समस्त शिक्षक भाइयों को बधाई देते हुए उनका आभार व्यक्त  किया कि उन्होंने पूरी ताकत के साथ उपलब्धियों को अर्जित किया है। लखनऊ के सभी मूल्यांकन केन्द्र®ं पर उ0प्र0 माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय मंत्री एवं प्रवक्ता डा0 महेन्द्र नाथ राॅय, जिला अध्यक्ष श्री निर्मल श्रीवास्तव जिला मंत्री श्री आर0 एस0 विष्वकर्मा, संयुक्त षिक्षक संघर्ष मोर्चा के संयोजक तेज नारायण पाण्डेय तेजेष आदि के नेतृत्व में संघ ने द©रा कर के सभी शिक्षक बन्धुओं से अनुरोध किया कि पूरी ताकत से मूल्यांकन कार्य प्रारम्भ कर दें और समय के अन्दर ही कापियों को जांचने का कार्य पूरा करने की कोशिश करें।    उन्होंने शिक्षकों से भी धन्यवाद ज्ञापित किया है कि उन्होंने मूल्यांकन बहिष्कार में संगठन का साथ देते हुए जिस तरह प्रभावी ढंग से अपनी उपलब्धियों को हासिल किया है वह प्रशंसनीय है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in