Categorized | लखनऊ.

ताजनगरी में होगी सुरक्षाए स्वच्छता व आवभगतरू केन्द्रीय पर्यटन राज्यमंत्री

Posted on 09 April 2015 by admin

केंद्रीय पर्यटन राज्यमंत्री  श्री महेश शर्मा आज बुधवार को ताजनगरी आगरा पहुंचे और उन्होने सबसे पहले मेहताबबाग का निरक्षण किया। श्री शर्मा ने बताया की केंद्र सरकार पर्यटकों को बढ़ावा देने के लिए कई नयी योजनाएं ला रही है॰
श्री शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी की भी अपेक्षा है कि आगरा एक हैपनिंग जगह बनेए उसका फायदा हमारे उत्तर प्रदेश को भी हो। उन्होने कहा कि पर्यटन की दृष्टि से तीन चीजें जरूरी होती हैंए ये हैं सुरक्षाए स्वच्छता और आवभगत। और ये सब मुहैया कराने की दिशा में काम चल रहा है।
आगरा में पर्यटकों की सुरक्षा पर श्री शर्मा ने कहा कि अगर जरूरी हुआ तो गृहमंत्री से बात करके कानून में संशोधन पर भी काम करेंगे। साथ ही उन्होने कहा कि इस बात पर भी विशेष ज़ोर दिया जाएगा कि आसपास के क्षेत्रों का भी विकास हो आगरा के विकास के साथ।
श्री शर्मा ने कहा कि ताजमहल के दीदार में आ रही पर्यटकों की कमी का कारण इन्फ्रास्ट्रचर मे कमी है। उन्होने कहा कि रात्रि में यहां पर मनोरंजन के कोई साधन न होना पर्यटकों में आ रही कमी का एक बड़ा कारण है।
वहीं आगरा मे अर्तराष्ट्रीय हवाईअड्डा बनने के मामले मे श्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से पत्र आया है उस पर विचार किया जा रहा है।
निरीक्षण के दौरान उन्होने पर्यटको की सख्या मे कैसे इजाफा हो इस पर चिंता जाहिर करते हुए कहा कि ताजमहल का दीदार जल्द ही रात्रि मे पर्यटक मेहताबबाग से कर सकेंगे। उन्होने आगे कहा किए इसके लिए खाका तैयार कर लिया गया है और अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए कई प्रयास किए जाएंगे। उन्होने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि पर्यटक रात में आगरा में रुकें।
माननीय पर्यटन राज्यमंत्री ने यमुना मे वोटिंग को भी बढावा देने की बात कही। ताजमहल के अलावा अन्य एतिहासिक इमारतो खासकर आगरा किला पर रेंजर लाइटिग की शुरुआत करने की बात कही।
वही आगरा मे अतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के मामले पर कहा कि राज्य सरकार की ओर से पत्र केन्द्र को मिल गया है इस पर विचार किया जा रहा है।
मेहताबबाग का निरीक्षण करने के बाद उन्होने पर्यटन अधिकारियो के साथ एक बैठक की जिसमे घटते पर्यटको की सख्या पर उन्होने चिंता जताते हुए उसे बढाने पर जोर देने की हिदायत दी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in