Categorized | लखनऊ.

केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर एवं जनविरोधी विरोधी नीतियों एवं भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में आज प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा संकल्प लिया गया।

Posted on 09 April 2015 by admin

केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर एवं जनविरोधी विरोधी नीतियों एवं भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में आज प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर कांग्रेसजनों द्वारा संकल्प लिया गया।
अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करने हेतु आज कांग्रेसजनों द्वारा अपने-अपने जिला मुख्यालयों पर जिला एवं शहर कंाग्रेस कमेटियों से पैदल चलकर सम्बन्धित जनपदों में स्थापित महापुरूष की प्रतिमा के समक्ष अपरान्ह 1.00बजे संकल्प लिया गया।
इसी क्रम में आज लखनऊ में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ द्वारा हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कंाग्रेसजनों द्वारा संकल्प लिया गया। इस अवसर पर प्रदेश के अनेक वरिष्ठ नेता मौजूद रहे, उन्होने यह संकल्प लिया कि भूमि अधिग्रहण कानून को उसके मूल रूप में ही हमें स्वीकार्य है तथा इस बात पर भी बल दिया कि वर्तमान पंूजीपतियों की हिमायती केन्द्र की मोदी सरकार की किसानों एवं मजदूरों की दमनकारी नीतियों का विरोध हर स्तर पर करेंगे। इसी सम्बन्ध में आगामी 19 अप्रैल को दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी की होने वाली ऐतिहासिक विशाल किसान रैली को सफल बनाने का भी संकल्प लिया गया।
उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी मुख्यालय को मिली जानकारी के मुताबिक फैजाबाद, गोण्डा, गोरखपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, महराजगंज, कुशीनगर, देवरिया, लखीमपुर, शाहजहांपुर, बरेली, बुलन्दशहर, पीलीभीत, अम्बेडकरनगर, मुजफ्फरनगर, नोएडा, उन्नाव, सीतापुर, हरदोई, फतेहपुर आदि जनपदों में जिला एवं शहर कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्षों एवं प्रमुख कांग्रेसजनों की मौजूदगी में, झांसी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री श्री प्रदीप जैन आदित्य सहित जिला-शहर कांग्रेस अध्यक्ष की मौजूदगी में तथा बाराबंकी में सांसद श्री पी0एल0 पुनिया एवं जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में कंाग्रेसजनों द्वारा संकल्प लिया गया। इसी प्रकार जनपद मथुरा, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, इलाहाबाद, कानपुर नगर, कानपुर देहात, कन्नौज, इटावा सहित प्रदेश के लगभग सभी जनपदों में कंाग्रेसजनों द्वारा प्रमुख कंाग्रेस नेताओं की मौजूदगी में संकल्प लिया गया। आज के कार्यक्रम में प्रत्येक जनपदों में कांग्रेसजनों ने भारी उत्साह के साथ संकल्प कार्यक्रम में अपनी भागीदारी निभायी।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in