Categorized | लखनऊ.

निःशुल्क विधिक सेवाएं आम जन तक पहंुचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा टोल फ्री नम्बर संचंालित- सिविल जज(सी0डि0)

Posted on 09 April 2015 by admin

विधिक सेवा मिशन को गति प्रदान करने एवं निःशुल्क विधिक सेवाएं आम जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा टोल फ्री नंम्बर- 1800-419-0234 संचालित किया गया है।
सिविल जज(सी0डि0)/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री चन्द्रमणि ने इस आशय की जानकारी आज यहां दी। उन्होने बताया कि  इस सम्बन्ध में अनुभवी सुयोग्य अधिवक्ताओं, जिला न्यायालय, कलेक्टेªेट न्यायालय अथवा माननीय उच्च न्यायालय आदि अन्य प्राधिकरणों में सक्रिय योगदान दे रहे अधिवक्ताओं से 05 कर्मठ, सुयोग्य, दक्ष, अनुभवी एवं विधिक सेवाओं के प्रति संवेदनशील अधिवक्ताओं का पैनल जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के माध्यम से गठित कर उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण को प्रशित किया जाना है, ताकि रिक्त 01 महिला अधिवक्ता के स्थान को विचारोपरान्त पूर्ण हो सके। इस सम्बन्ध में इच्छुक अधिवक्ता 09 अप्रैल15 को सायं 4 बजे तक प्रार्थना पत्र जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय लखनऊ को प्रेशित कर सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in