Categorized | लखनऊ.

गृहमंत्री राजनाथ सिंह जी 9 व 10 अप्रैल को लखनऊ में

Posted on 08 April 2015 by admin

भारत सरकार के गृहमंत्री एवं लखनऊ के सांसद माननीय राजनाथ सिंह 9-10 अप्रैल को अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेगे। महानगर के मीडिया प्रभारी अवधेश गुप्ता छोटू ने बताया कि गृहमंत्री 9 अप्रैल को सायंकाल 6ः30 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पहुचेंगे जहाँ पर महानगर के अध्यक्ष मनोहर सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं   द्वारा गृहमंत्री का भव्य स्वागत किया जायेगा। सायंकाल 7ः30 बजे संेट जोजफ स्कूल सेक्टर बी० प्रियदर्शनी योजना सीतापुर रोड़ शाखा का उद्घाटन करेगें। रात्रि विश्राम लखनऊ में 4 कालीदास मार्ग पर होगा। गृहमंत्री राजनाथ सिंह  10 अप्रैल को प्रातः 9ः30 बजे से अपने आवास 4 कालीदास मार्ग पर विभिन्न प्रतिनिधियों से भेट करेगंे। अपरान्ह 12ः00 बजे विराजखण्ड गोमतीनगर सहारा हास्पिटल स्थित ओरियन्टल बैंक कामर्स की शाखा का उद्घाटन करेगें। अपरान्ह 3ः00 बजे बीकेटी स्थित एस.आर. कालेज केे सामने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में हिस्सा लेगे। सायंकाल 5ः00 बजे हाईकोर्ट अवध बार एसोसिएशन के द्वारा आयोजित अधिवक्ताओं के साथ बैठक भी करेगें तथा सायंकाल 7ः30 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगें।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in