Categorized | लखनऊ.

‘अपना रास्ता खुद बनायें’ वास्तव में रास्ता दिखाने वाली पुस्तक है। — जूही चावला, फिल्म अभिनेत्री

Posted on 08 April 2015 by admin

प्रख्यात साहित्यकार पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने आज अपनी पुस्तक ‘अपना रास्ता खुद बनायें’ की एक प्रति प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री सुश्री जूही चावला को भेंट की। इस अवसर पर पुस्तक ‘अपना रास्ता खुद बनायें’ की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए जूही चावला ने कहा कि यह पुस्तक वास्तव में किशोरों व युवाओं को राह दिखाने वाली प्रेरणादायी पुस्तक है। उन्होंने पुस्तक की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पुस्तक छोटे-बड़े सभी के लिए एक समान उपयोगी है। सुश्री चावला ने पुस्तक में गहरी रुचि दिखाई एवं प्रेरणादायी व सामाजिकता से ओतप्रोत लेखन के लिए पं. शर्मा को हार्दिक बधाई दी। इस अवसर पर ताइवान के राजदूत श्री चुंग कुआंग टीन, संयुक्त राष्ट्र सूचना केन्द्र, भारत व भूटान की डायरेक्टर सुश्री किरन मेहरा करपेलमन एवं सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। सुश्री जूही चावला से अपनी मुलाकात का जिक्र करते हुए पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ ने कहा कि जूही चावला बहुत ही सरल, सहज, सौम्य व्यक्तित्व व उच्च विचारों वाली हैं और वे बड़ी आत्मीयता से मुझसे मिलीं।
लेखक पं. हरि ओम शर्मा ‘हरि’ के वैयक्तिक सहायक श्री राजेन्द्र चैरसिया ने पुस्तक ‘अपना रास्ता खुब बनायें’ की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पुस्तक में विभिन्न लेखों के माध्यम से जीवन मूल्यों, संस्कारों व सामाजिक सरोकारों की शिक्षा देते हुए युवा पीढ़ी के मनोबल को बढ़ाने प्रयास किया गया है एवं उन्हें सफलता के उच्चतम सोपान पर पहुंचने को प्रेरित किया है। यह पुस्तक युवा पीढ़ी को उनके कर्तव्य बोध से अवगत कराने वाली एवं उन्हें जीवन मूल्यों, अधिकारों व कर्तव्यों के प्रति सचेत करने वाली पुस्तक है। श्री चैरसिया ने बताया कि बच्चों के चारित्रिक उत्थान व उनमें सकारात्मक दृष्टिकोण का विकास करने हेतु लिखी गई यह पुस्तक समाज के सभी वर्गों के लिए उपयोगी है।
श्री चैरसिया ने बताया कि देश-विदेश की प्रख्यात हस्तियों ने पं. शर्मा के साहित्य लेखन को सराहा है एवं गौरव प्रदान किया है। तत्कालीन प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह ने भी उन्हें अपने प्रधानमंत्री आवास पर आमन्त्रित कर सम्मानित किया था। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रपति डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम व डा. प्रतिभा देवी सिंह पाटिल, उ.प्र. के राज्यपाल महामहित श्री बी.एल. जोशी, नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री पुष्प कमल दहल ‘प्रचंड’ एवं माॅरीशस के राष्ट्रपति श्री अनिरुद्ध जगन्नाथ ने भी पं. शर्मा के साहित्य  लेखन की प्रशंसा की है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in