Categorized | लखनऊ.

केन्द्र की भाजपा सरकार की किसान, मजदूर एवं जनविरोधी विरोधी नीतियों एवं भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में कल दिनांक 08 अप्रैल,2015 को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालयों पर सभी कांग्रेसजन संकल्प लेंगे।

Posted on 08 April 2015 by admin

विगत 01 व 02 अप्रैल को प्रदेश कंाग्रेस मुख्यालय एवं नोएडा में हुई प्रदेश कंाग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों व प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में अ0भा0 कंाग्रेस कमेटी के महासचिव-प्रभारी उ0प्र0 श्री मधुसूदन मिस्त्री द्वारा लिये गये निर्णय के प्रथम चरण के तहत कल दिनांक 08 अप्रैल को केन्द्र सरकार की जनविरोधी, किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी जी एवं उपाध्यक्ष श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के खिलाफ संघर्ष करने हेतु सभी कांग्रेसजन जिला मुख्यालयों पर जिला कंाग्रेस कमेटियों से पैदल चलकर अपने-अपने जनपदों में स्थापित महापुरूषों की प्रतिमा के समक्ष अपरान्ह 1.00बजे संकल्प लेंगे।
प्रदेश कंाग्रेस के प्रवक्ता वीरेन्द्र मदान ने बताया कि इसी परिप्रेक्ष्य में दूसरे चरण के तहत आगामी 19अप्रैल को  भूमि अधिग्रहण विधेयक के विरोध में नई दिल्ली में होने वाली किसान रैली के जनजागरण के लिए कंाग्रेसजनों द्वारा प्रदेश के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 09 अप्रैल से 17 अप्रैल के बीच पदयात्रा निकालकर केन्द्र सरकार की किसान विरोधी, मजदूर विरोधी एवं जनविरोधी नीतियों को उजागर करते हुए अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली पहुंचकर किसान रैली को सफल बनाने का आवाहन करेंगे।
श्री मदान ने बताया कि इसी क्रम में कल दिनांक 08अप्रैल को लखनऊ में अपरान्ह 1.00बजे लखनऊ की जिला व शहर इकाई द्वारा उ0प्र0 कंाग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डाॅ0 निर्मल खत्री की मौजूदगी में हजरतगंज स्थित जीपीओ पार्क में स्थापित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की प्रतिमा के समक्ष कंाग्रेसजनों द्वारा संकल्प लिया जायेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in