Categorized | लखनऊ.

आज दिनांक 07.04.2015 (दिन मंगलवार) को श्री अमर सिंह पटेल, अध्यक्ष,

Posted on 08 April 2015 by admin

आज दिनांक 07.04.2015 (दिन मंगलवार) को श्री अमर सिंह पटेल, अध्यक्ष, श्री विवेक किशार, महामंत्री/अवै0 सचिव एवं संघ के अन्य पदाधिकारियों के साथ मुख्य सचिव से मिलकर श्री काशी नाथ तिवारी, अपर निजी सचिव, उ0प्र0 शासन को एवं उनके परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने एवं अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कराये जाने की माॅंग की है।
ज्ञातव्य है कि दिनांक 31.03.2015 (दिन मंगलवार) को उत्तर प्रदेश सचिवालय में अपर निजी सचिव के पद पर कार्यरत श्री काशी नाथ तिवारी को अज्ञात लोगों द्वारा उनके आवास (5/1, टाइप-3, सचिवालय कालोनी महानगर, लखनऊ) पर ही रात्रि लगभग 9ः45 बजे गोली मारकर हत्या करने का प्रयास किया गया। सम्प्रति श्री तिवारी सम्प्रति ट्रामा सेण्टर, के0जी0एम0सी0, लखनऊ में घायलावस्था में हैं तथा वहाॅं पर उनका इलाज चल रहा है। घटना के 08 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन द्वारा अपराधियों की गिरफ्तारी अभी तक नहीं की जा सकी है। पुलिस प्रशासन द्वारा प्रकरण की जाॅंच में शिथिलता बरती जा रही है, जिसके कारण उत्तर प्रदेश सचिवालय के समस्त अपर निजी सचिव काफी आक्रोशित है।
संघ द्वारा श्री काशी नाथ तिवारी को ईलाज की अवधि तक ट्रामा सेण्टर, के0जी0एम0सी0, लखनऊ में तथा उनके आवास (5/1, टाइप-3, सचिवालय कालोनी महानगर, लखनऊ) पर परिवार को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराये जाने एवं घटना में संलिप्त अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कराकर प्रभावी दण्डात्मक कार्यवाही कराये जाने हेतु मुख्य सचिव महोदय से अनुरोध किया गया।
श्री काशी नाथ तिवारी ने अपनी सुरक्षा हेतु शस्त्र लाइसेन्स प्रदान किये जाने की भी याचना की है। इस संबंध में संघ ने यह भी अनुरोध है कि श्री तिवारी के शस्त्र लाइसेंस संबंधी आवेदन पत्र का तत्काल निस्तारण कराया जाय।
मुख्य सचिव महोदय ने प्रकरण की नैत्यिक (डे-टू-डे) समीक्षा कर अपराधियों की तत्काल गिरफ्तारी कराये जाने एवं श्री तिवारी को शस्त्र लाइसेंस प्रदान किये जाने हेतु जिलाधिकारी/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किये जाने का आश्वासन दिया गया ।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in