Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में किसान दम तोड़ रहा है, अखिलेश सरकार आश्वासनों से काम चला रही हैं।

Posted on 07 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रदेश में किसान दम तोड़ रहा है, अखिलेश सरकार आश्वासनों से काम चला रही हैं। प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि किसानों केा राहत देने के लिए सरकार ने दो किस्तों में 244 करोड़ रूपये जारी किये किन्तु महज लगभग 90 करोड़ रूपये ही वितरित किये जा सके। जबकि दावे 27 मार्च तक मुअवाजा बांट दिये जाने के थे। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय मंत्रियों की किसानों के साथ संवाद तथा दैवीय आपदा से बर्बाद हुई फसलों की जानकारी के लिए गठित समिति का दौरा कल प्रदेश में केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी के नेतृत्व में आगरा, अलीगढ़, मेरठ में होगा। उनके साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री राम कृपाल यादव, प्रदेश अध्यक्ष डा0 लक्ष्मीकांत बाजपेयी मौजूद रहेगे।
सोमवार को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर फसलो की बार्बादी से हो रही किसानों की मौतो पर दुख व्यक्त करते हुए प्रदेश प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि पूरे सूबे में 27 मार्च तक मुआवजा बंट जाने के दावे राजस्व मंत्री शिवपाल यादव कर रहे थे। किन्तु हकीकत ये है कि 3 अप्रैल तक महज 90.66 करोड़ की सहायता बाटी जा सकी। पूरा सूबा तो छोडि़ये लखनऊ से सटे बाराबंकी तक में मद्द नहीं पहुंची। किसानों की मौत पर घडयाली आंसू बहाती सपा सरकार किसानों को अधिकारियों के माध्यम से अनुशासंसा का पत्र दिखा संतोष करने के नुख्से बता रही हैं। सूबे में हर रोज किसानों के दम तोड़ने के आकड़े समाचारों की सुर्खिया बन रहे है किन्तु सरकार है कि मानने को तैयार ही नहीं कि फसल के बर्बादी के कारण किसान मौत को गले लगा रहा है। उन्होनंे कहा कि अपनी नाकामी को छुपाने के लिए निचले स्तर के अधिकारियों से लेकर राजनैतिक सत्ता तक किसानों की मौत को झुठलाने में जुटी हैं नतीजन आकड़े तो दिख रहे है पर वास्तविकता में सरकार इनको मान नहीं रही है।
उन्होनंे कहा कि 02 मार्च को पहली बार आयी आपदा के बाद सपा सरकार दावे पर दावे कर रही है कि किसानों को हर संभव सहायता दी जायेगी। फसलों के नुकसान के आकलन किये जाने के लिये लगातार अनुश्रवण चल रहा है पर सच्चाई है कि फसलो के आकलन के सर्वे रिपोर्ट घर बैठे बनाने में जुटे है अधिकारी। अभी सदन में भी सत्ता रूढ़ दल से लेकर विपक्ष ने भी सर्वे रिपोर्ट की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े किये थे। किन्तु सरकार पूरा जोर इस पर है कि वह कैसे सिद्ध करे कि वह किसान हितैषी है। इसलिए रोज दावे पर दावे करने में जुटी है।
श्री पाठक ने कहा कि केन्द्र सरकार हर संभव किसानों के सहयोग और सहायता के लिए तैयार है। कल उन्नाव में केन्द्रीय कृषि राज्य मंत्री ने खुद कई स्थानों पर ओलावृष्टि और बर्बाद हुई फसलों की जानकारी की। 07 अप्रैल को केन्द्रीय मंत्री नितिन गड़करी के नेतृत्व में दल ज्ञान स्थली, पब्लिक स्कूल, अछनैरा, फतेहपुर सिकरी जनपद आगरा में दोपहर 12 बजे पहंुचेगा। जहां वे किसानों के साथ चर्चा करने के साथ-साथ असमय हुई बारिश से फसलों को हुए नुकसान पर चर्चा करेगे। दोपहर 02 बजे अलीगढ़ के टप्पल में एक किसान सम्मेलन को सम्बोधित करने के उपरान्त सायं 04 बजे बसतोरा नागर हस्तिनापुर (मेरठ) में भी किसानों से संवाद करेंगे।
भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में किसान मुसीबत में है। अनद्राता को सरकार और सरकार में बैठे लोग कागजों में बयानो से अश्वासन की राहत पहुंचाने में जुटे है और किसान दम तोड़ रहा है। किसानो की मौतों के आकड़े रोज-रोज बढ़ रहे है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in