Categorized | लखनऊ.

रायबरेली में जिला सहकारी बैंक लि0 की 92वीं वार्षिक सामान्य निकाय की बैठक सम्पन्न प्रदेश सरकार सहकारिता के विकास के लिए कृति संकल्प

Posted on 07 April 2015 by admin

पी0सी0एफ के सभापति श्री आदित्य यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार सहकारिता के विकास के लिए कृत संकल्प है। सहकारिता मंत्री श्री शिवपाल सिंह जी के अथक प्रयासों से बन्द पड़ी सहकारी संस्थाओं को पुनः जीवित किया गया है। साथ ही सहकारी संस्थाओं के जनतांत्रिक स्वरूप को भी मजबूत किया गया है । उन्होंने यह भी  कहा कि केंद्र सरकार  द्वारा उर्वरक का मूल्य बढ़ाये जाने पर भी राज्य में उर्वरक का मूल्य नहीं बढ़ाया गया। किसानों को आगामी खरीफ में उर्वरक की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के लिए पी0सी0एफ0 ने अपने गोदाम में 05 लाख मी0टन उर्वरक भण्डारित कर ली है। श्री यादव ने कहा कि सहकारिता में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया जा रहा है। राज्य सरकार बहुसंख्यक ग्रामीण जनता को तत्काल चिकित्सा उपलब्ध करानें के लिए एम्बुलेन्स सेवा दी जा रही है जिसकी नकल अन्य प्रदेशों द्वारा की गयी है। राज्य सरकार द्वारा देश मे पहली बार किसानों की सिंचाई का पानी निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।
श्री आदित्य यादव आज जनपद रायबरेली में जिला सहकारी बैंक लि0 की वार्षिक सामान्य निकाय बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में पीसीएफ द्वारा किसानों को लाभ पहुंचाने के लिए किये गये कार्यों पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पीसीएफ द्वारा किसानों की उपज में वृद्धि हेतु लगभग 6.03 लाख कुन्तल प्रमाणित बीज किसानों को समय से उपलब्ध कराये गये। किसानों को सरकारी दर पर समय से उर्वरक एवं बीज उपलब्ध कराने हेतु पीसीएफ द्वारा प्रदेश में 548 कृषक सेवा केन्द्रों का संचालन किया जा रहा है। जिनके माध्यम से लगभग रू0 398.41 करोड का व्यवसाय किया गया है जो पिछले वर्ष से 105.30 करोड अधिक है। श्री यादव ने कहा कि प्रदेश के सभी जनपदों मे ंतीन लाख चैहत्तर हजार पांच सौ पैतालीस रू0(3,74,545.00) मैट्रिक टन मूल्य रू0 1226.65 करोड की चीनी का समय से उठान एवं आपूर्ति की गयी। मूल्य समर्थन योजनान्तर्गत किसानों से निर्धारित दर पर 5.88 लाख मैट्रिक टन मूल्य रू0 809.8 करोड़ का गेहॅू/धान खरीद कार्य किया गया तथा पीसीएफ ने गेहूॅ खरीद हेतु 2764 खरीद केन्द्र बनाए गए है। जिसमें पीसीएफ के 461 कृषक सेवा केन्द्रों के माध्यम से भी खरीद की जाएगी।
श्री आदित्य ने कहा कि सहकारिता मंत्री जी के प्रयासो से उत्तर प्रदेश सरकार ने कोयला व्यवसाय बढ़ाने हेतु पीसीएफ को कोयला की नोडल एजेन्सी नियुक्त किया है। उन्होंने कहा कि किसानों को त्वरित गति से लाभ पहुचाने के उद्देश्य से पीसीएफ के समस्त क्षेत्रीय/जिला कार्यालयों का कम्प्यूटीकरण करा दिया गया है। श्री यादव ने कहा कि पीसीएफ को बहुआयामी व्यवसायिक संस्था बनाने हेतु प्रिटिंग प्रेस, वेयरहाउसिंग, शीतगृह आदि अन्य व्यवसाय किये जा रहे है। पीसीएफ द्वारा प्रदेश में इफको के साथ मिलकर 5 सीड प्रोसेसिंग प्लान्ट किसानों को उन्नतशील बीज उपलब्ध कराने हेतु (जनपद गोरखपुर, इटावा, फिरोजाबाद, मैनपुरी एवं बुलन्दशहर) लगाए जा रहे हैं। किसानों की सहायतार्थ पीसीएफ मुख्यालय पर काॅल सेन्टर की स्थापना की गयी है जिसका टोल फ्री नॅ0 1800-180-5551 है जिस पर किसान भाई अपनी समस्या बता सकते है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in