रविवार 5 अपै्रल को रिसियाँ बहराईच में श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका का लोकार्पण एवं जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।

Posted on 07 April 2015 by admin

रविवार 5 अपै्रल को रिसियाँ बहराईच में श्री महाराजा अग्रसेन वाटिका का लोकार्पण एवं जिला स्तरीय सम्मेलन सम्पन्न हुआ।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रान्तीय अध्यक्ष श्री सुधीर एस. हलवासिया ने महाराजा अग्रसेन की विशाल मूर्ति का अनावरण एवं लोकार्पण किया।  श्री हलवासिया ने अपने संबोधन में सभी अग्र बन्धुओं से निवेदन किया कि वे अपने-अपने घरों में अग्रवाल समाज के जन्मदाता एवं कलयुग के अवतारी महाराजा अग्रसेन जी का चित्र अवश्य लगायें एवं वर्ष में एक बार अग्रोहा धाम तीर्थ जरूर जायें। विशिष्ठ अतिथि श्री भागीरथ मल पचेरीवाल ने यह अपील की कि सभी अग्र बंधु अपने घरों में होने वाले सभी कार्यक्रमों में अनावश्यक खर्चों में कमी करके समाज उत्थान में अपना योगदान दें ंतथा अपने संबोधन में उन्होंने समाज को एकजुट होने का संकल्प दिलाया।  कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री आदर्श अग्रवाल ने की तथा संचालन ई0 कांशीराम अग्रवाल ने किया।
इस मौके पर भारी संख्या में अग्र बन्धुओं के साथ-साथ रिसियाँ अग्रवाल सभा के अध्यक्ष महेश कुमार अग्रवाल, जगदीश जिन्दल, श्यामकरण टेकड़ीवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, नवनीत अग्रवाल, धर्मपाल अग्रवाल, के.के. अग्रवाल, राम अवतार अग्रवाल रिसियाँ नगर पंचायत की चेयरमैन राजेश निगम, आनन्द अग्रवाल, सुरेश चन्द्र लाठ आदि लोग उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

March 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
-->









 Type in