Categorized | लखनऊ.

‘बाल कलारत्न अवार्ड’ सी.एम.एस. छात्राओं को

Posted on 06 April 2015 by admin

सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आनन्द नगर कैम्पस की तीन प्रतिभाशाली छात्राओं श्रीजा शुक्ला (कक्षा-3), अंशिका यथार्थ (कक्षा-5) एवं गुरलीन कौर (कक्षा-5) को कलाभारती चाइल्ड आर्ट इन्स्टीट्यूट, औरंगाबाद, महाराष्ट्र के तत्वावधान में आयोजित नेशनल कलरिंग प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन हेतु ‘बाल कलारत्न अवार्ड’ से नवाजा गया है। इस प्रकार सी.एम.एस. की इन मेधावी छात्राओं ने राष्ट्रीय पटल पर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उक्त जानकारी सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने दी है। श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि सी.एम.एस. आनन्द नगर कैम्पस की इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने रंग व ब्रुश के माध्यम से अपनी रचनात्मकता व कलात्मकता का प्रभावशाली उदाहरण प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्राओं की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए प्रशस्ति पत्र व अन्य आकर्षक उपहारों से पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
श्री शर्मा ने बताया कि इस प्रकार की रचनात्मक व सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सी.एम.एस. अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु सदैव प्रोत्साहित करता रहता है। सी.एम.एस. का लक्ष्य बच्चों को वल्र्ड लीडर के रूप में तैयार करने वाली शिक्षा उपलब्ध कराना है, ताकि वे कल के विश्वव्यापी समाज का नेतृत्व अपने विकसित मानवीय दृष्टिकोण से कर सके। सी.एम.एस. की इसी अनूठी शिक्षा पद्धति के फलस्वरूप विद्यालय के छात्र राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार अर्जित कर विद्यालय का नाम रोशन कर रहे हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

June 2026
M T W T F S S
« Sep    
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
-->









 Type in