Categorized | लखनऊ.

जनपद फतेहपुर के विकास खण्ड भिठौरा के परियेाजना कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों को निर्देश, विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी

Posted on 06 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव श्री आलोक रंजन ने जनपद फतेहपुर के विकास खण्ड भिठौरा के परियेाजना कार्यों का औचक निरीक्षण करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने कहा कि अधिकारियों को आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने हेतु कार्यालय में निर्धारित अवधि में उपलब्ध रहने के साथ-साथ आम जनता के मध्य  अवश्य जाना होगा। उन्होंने सड़क निर्माण भिठौरा पम्प कैनाल पानी के बहाव द्वारा हो रहे कटान को रोकने के लिए नाव द्वारा जाकर निरीक्षण कर आवश्यक कार्य तत्काल कराने के निर्देश जिलाधिकारी को दिए। उन्होंने कहा कि ब्लाक स्तर पर यह सुनिश्चित कराया जाय कि सम्बन्धित अधिकारी आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान हेतु अवश्य कार्यालय में उपलब्ध रहें। उन्होंने कहा कि मण्डल एवं जनपद के अधिकारियों को अपने क्षेत्र के विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करने एवं आम नागरिकों से फीडबैक लेने हेतु फील्ड में अवश्य जाना होगा। उन्होंने कहा कि शासन  स्तर पर यदि किसी अधिकारी की सप्रमाण शिकायत प्राप्त हुई तो उसे बख्शा नहीं जायेगा।
मुख्य सचिव आज जनपद फतेहपुर में विकास कार्यों का औचक निरीक्षण कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मा0 मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के अनुपालन में ओलावृष्टि, अतिवर्षा से हुई फसल के नुकसान के परिपेक्ष्य में किसानों को राहत देने हेतु आवश्यक धनराशि उनके खातों में तत्काल स्थानान्तरित कराने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि किसानों को दी जाने वाली राहत राशि को भी मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा दुगुना कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की मंशा है कि आम नागरिक शासकीय योजनाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित कराया जाय, जिसके लिए जनपदीय अधिकारियों का दायित्व है कि अपने कार्यों को और बेहतर ढ़ंग से क्रियान्वित कर जनता को योजनाओं से लाभ दिलाने में कोई कसर न छोड़ें।
श्री रंजन ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी समाजवादी पेंशन योजना से पात्र व्यक्तियों को सीधे उनके खाते में पेंशन धनराशि स्थानान्तरित कराने के लक्ष्य को और बढ़ाया जायेगा। उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्तियों को सोलर लाइट युक्त आवास उपलब्ध कराये जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनपद फतेहपुर में विद्युत चोरी रोकने के अभियान के तहत 21 करोड़ रूपये राजस्व की वसूली की गई है जो सराहनीय है। उन्होंने कहा कि यह भी सुनिश्चित करना होगा कि खराब ट्रान्सफार्मर को 72 घन्टे के अन्दर अवश्य बदला दिया जाय। उन्होंने कहा कि गरीब नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सुविधा समय से उपलब्ध कराने हेतु प्रदेश सरकार द्वारा आवश्यक सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं जिसका क्रियान्वयन जनपद स्तर पर पारदर्शिता के साथ होना चाहिए। उन्होंने कहा कि 102 एवं 108 एम्बुलेन्स स्थल पर समय से अवश्य उपलब्ध हो ताकि पीडि़त व्यक्ति को तत्काल राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ससुर खदेरी नदी  के अधूरे लगभग 08 किलोमीटर कार्य को तत्काल पूरा कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय मण्डलायुक्त इलाहाबाद श्री वी0के0 सिंह सहित जनपद के अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in