Categorized | Latest news, लखनऊ.

मुख्यमंत्री ने नेशनल साइक्लिंग-2015 प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया मुख्यमंत्री ने झण्डी दिखाकर ग्रीन राइड प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया

Posted on 06 April 2015 by admin

press-1

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि साइकिल जीवन में बेहतर संतुलन बनाकर चलने की सीख देती है। उन्होंने कहा कि गरीब, किसान, मेहनतकश, नौजवान और छात्र के लिए यह आवागमन का सबसे सस्ता साधन है। इसके दृष्टिगत राज्य सरकार ने निर्धारित मूल्य तक की साइकिलों को वैट मुक्त कर दिया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग साइकिल का इस्तेमाल कर सकें।
मुख्यमंत्री आज यहां के0डी0 सिंह बाबू स्टेडियम में नेशनल साइक्लिंग-2015 प्रतियोगिता के अवसर पर अपने विचार व्यक्त कर रहे थे। उन्होंने कहा कि साइकिल एकता, स्वास्थ्य व पर्यावरण का प्रतीक है। उन्होंने लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार साइकिल को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके तहत गुरूगोविन्द सिंह स्पोटर््स काॅलेज, लखनऊ में एक वेलोड्रोम का निर्माण कराया जा रहा है। इसके बन जाने से प्रदेश के साइकिलिस्ट भी देश-विदेश में अपनी प्रतिभा दिखा सकेंगे।
श्री यादव ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने लखनऊ और आगरा को साइकिल फ्रैण्डली नगर के तौर पर विकसित करने का निर्णय लिया है। इसी के साथ लखनऊ में साइकिल टैªक का निर्माण भी कराया जा रहा है, जिससे आमजन को काफी सुविधा मिलेगी व इसके प्रति आकर्षित होंगे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने नेशनल साइक्लिंग-2015 प्रतियोगिता के 60 कि0मी0 की प्रोफेशनल राइडिंग के विजेताओं को पुरस्कृत किया। प्रतियोगिता में श्री अमर जीत सिंह प्रथम स्थान पर रहे, जिन्हंे 01 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया। श्री मनजीत सिंह दूसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 60 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया, जबकि दिलावर सिंह तीसरे स्थान पर रहे, जिन्हें 30 हजार रुपये का चेक प्रदान किया गया। इस अवसर पर एक साइकिल स्टंट का आयोजन भी किया गया, जिसमें श्री फरहान व श्री वाजिद ने शानदार कलाबाजी दिखायी। मुख्यमंत्री ने इन्हें 50-50 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। इस मौके पर श्री यादव ने ग्रीन राइड प्रतियोगिता का झण्डी दिखाकर शुभारम्भ किया। यह प्रतियोगिता 05 कि0मी0 की थी। इसमें आम लोगों के साथ-साथ निःशक्तजनों ने भी प्रतिभाग किया।
ज्ञातव्य है कि यह आयोजन उत्तर प्रदेश सरकार व साइक्लिंग फेडरेशन आॅफ इण्डिया के सहयोग से स्टेट बैंक आॅफ इण्डिया व उत्तर प्रदेश टूरिज्म द्वारा प्रायोजित की गई थी।
कार्यक्रम में राजनैतिक पेंशन मंत्री श्री राजेन्द्र चैधरी, नेशनल साइक्लिंग क्लब के चेयरमैन श्री कालीशंकर, सचिव खेल श्री भुवनेशन कुमार, मुख्य महाप्रबन्धक भारतीय स्टेट बैंक श्री कर्नम शेखर, उ0प्र0 ओलम्पिक संघ के सचिव श्री आनन्देश्वर पाण्डेय, सेक्रेटरी जनरल साइक्लिंग फेडरेशन आॅफ इण्डिया श्री ओंकार सिंह सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे।

press-2

press-3

press-4

press-5

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in