Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश कार्यालय में सम्पन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री भाजपा माननीय धर्मपाल सिंह जी एवं प्रदेश प्रभारी महिला मोर्चा सयुंक्ता भाटिया जी रही।

Posted on 03 April 2015 by admin

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती कमावती सिंह जी ने किया। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति व जिलाध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय महामंत्री मौजूद रही। महिला मोर्चा की सदस्यता अभियान के तहत की गई कुल 5 लाख 50 हजार सदस्यता की गई है।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष कमलावती सिंह जी ने सभी आयी हुई बहनों का सम्मान किया। सभी क्षेत्रों में बहनों की सदस्यता में बढ़-चढ़ कर भागेदारी की, अध्यक्षया जी ने कहा कि सदस्यता अभियान की तारीख बढ़ा दी गई जिससे हमारी महिला मोर्चा की बहनों द्वारा अभी सदस्यता अभियान और आगे चलेगी। बहनों को भारतीय जनता पार्टी संगठन मजबूत करने का गुण बताया गया एवं सदस्यता की समीक्षा की गई। महिला मोर्चा की सदस्यता में प्रथम स्थान पर गाजियाबाद महानगर, दूसरे स्थान पर रायबरेली एवं तीसरे स्थान पर अलीगढ़ महानगर की बहनों को सम्मानित किया गया। बैठक में प्रदेश महामंत्री राखी त्यागी, प्रदेश सदस्यता प्रभारी सुनीता गुप्ता, कार्यालय मंत्री कल्पना तिवारी, उपाध्यक्ष संतोष स्थाना, उर्विजा दीक्षित, इन्द्रवास सिंह, मंजूसा चैहान, मिथलेश अग्रवाल, महेशो चैधरी, अंजू वारियर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोरमा शुक्ला आदि सैकड़ो बहने उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री रंजना उपाध्याय ने किया।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

September 2026
M T W T F S S
« Sep    
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
-->









 Type in