Categorized | रायबरेली

जारी रहेगा मूल्यांकन बहिष्कार आन्दोलनः अवनीन्द्र पांडेय

Posted on 03 April 2015 by admin

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष रामजन्म सिंह व प्रदेशीय महामंत्री अवनीन्द्र पांडेय ने कहा है कि मूल्यांकन बहिष्कार मांगे पूरी होने तक जारी रहेगी। जो शिक्षक नेता आंदोलन को कमजोर करने की साजिश कर रहे हैं वे शिक्षक हितैषी नहीं हैं। रामजन्म सिंह ने पूर्वांचल के कई जनपदों का दौरा कर मूल्यांकन बहिष्कार आन्दोलन का समर्थन कर रहे शिक्षकों का आभार जताया। उधर गुरूवार को महामंत्री अवनीन्द्र पांडेय ने लखनऊ के बीके शुक्ला, रायबरेली के एसडी बाजपेयी, हदरोई के संतोष अवस्थी सहित कई नेताओं के साथ हरदोई पहुंचकर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और हरदोई के सांसद नरेश अग्रवाल को शिक्षकों की कठिनाईयों से अवगत कराते हुए संगठन की ओर से ज्ञापन सौंपा और मुख्यमंत्री से इस संबंध में वार्ता करने का अनुरोध किया। श्री अग्रवाल ने पांडेय को भरोसा दिलया कि वे शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री के सामने रखेंगे। इसके बाद श्री पांडेय ने हरदोई के तीन मूल्यांकन केन्द्रों पर जाकर आन्दोलित शिक्षकों की हौसलाफिजाई की और कहा कि शिक्षक हर हाल में अपना हक लेकर रहेगा।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in