Categorized | लखनऊ.

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि

Posted on 02 April 2015 by admin

समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि समाजवादी पार्टी के जिला/महानगर अध्यक्षों तथा महासचिवों की बैठक आज प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की अध्यक्षता में हुई, जिसमें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मुलायम सिंह यादव ने अपने संबोधन मंे कहा कि राज्य सरकार ने जनहित के तमाम काम किए हैं। समाज के सभी वर्गो किसान, व्यापारी, विद्यार्थियों, गरीबों, महिलाओं, नौजवान, अल्पसंख्यकों को इनसे फायदा पहुॅचा है। बैठक में वरिष्ठ मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव, श्री राजेन्द्र चैधरी, श्री अरविन्द सिंह गोप तथा प्रदेश सचिव श्री एस0आर0एस0 यादव भी मौजूद थे।
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष/मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने कहा कि प्रदेश में कानून का राज है। भ्रष्टाचार पर रोक लगी है। सरकार के कार्यो में पारदर्शिता है, उन्होंने समाजवादी सरकार के तीन वर्षो के विकास कार्यो की विस्तृत चर्चा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अगले दो वर्षो में जनहित के कामों को तेजी से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए गये हैं।
बैठक में आगामी चुनाव के लिए अभी से कार्य प्रारम्भ करने का इरादा जताते हुये समाजवादी सरकार की उपलब्धियों को जन सामान्य तक ले जाने के लिए विकास खण्ड स्तर तक जनसम्पर्क अभियान चलाने, चैपाल लगाने तथा प्रचार साहित्य वितरित करने का निश्चय किया गया। ब्लाक स्तर तक जनसम्पर्क कार्यक्रम चलाया जायगा।
बैठक में बूथ कमेटियों के पुनर्गठन पर जोर देते हुये सेक्टर प्रभारी तथा सह सेक्टर प्रभारी का चयन कर उनकी विधानसभा स्तर पर बैठक कर बूथ कमेटी के गठन करने के सम्बन्ध में रणनीति तय करने को कहा गया। यह कार्य 15 अपेै्रल, 2015 तक पूरा कर लिया जायगा।
बैठक में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सभी जनपदों में करने के लिए भी कहा गया। प्रत्येक माह 8 से 10 जनपदों में ऐसे शिविर आयोजित हो सकते हैं।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

October 2026
M T W T F S S
« Sep    
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
-->









 Type in