Categorized | लखनऊ.

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है।

Posted on 01 April 2015 by admin

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश ने नए कीर्तिमान स्थापित करते हुए अपने सदस्यता लक्ष्य को प्राप्त कर लिया है। उत्तर प्रदेश भाजपा के सदस्यता प्रभारी श्री स्वतंत्र देव सिंह ने उ0प्र0 में भाजपा के 1,57,70,437 सदस्य बनने पर हर्ष जताते हुए इसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम व जनमानस में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की लोकप्रियता का परिणाम बताया।
श्री सिंह ने सदस्यता अभियान में लगे बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर प्रदेश स्तर के सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिकूल मौसम की परवाह न करते हुए भी जिस तरह से भीषण ठंड व बारिश जैसी परिस्थितियों में भी जोर शोर से सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया, उसी का परिणाम है कि भाजपा उत्तर प्रदेश के लोगों के दिलो तक पहुंच सकी। सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए क्षेत्रीय स्तर पर आयोजन करने की योजना के बारे में बताते हुए श्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय स्तर पर सबसे अधिक सदस्यता करने वाले जनपद का चयन कर उसे सम्मान दिया जायेगा।
जनपद स्तर पर सबसे अधिक सदस्यता करने वाले मण्डल को भी सम्मानित किया जायेगा। मण्डल स्तर पर सर्वाधिक सदस्यता करने वाले तीन कार्यकर्ताओं की सूची बनाकर तथा सर्वाधिक बूथ सदस्यता करने वाले तीन कार्यकर्ताओं की उन्हें भी सम्मानित किया जायेगा। श्री सिंह ने मोर्चा, प्रकोष्ठ द्वारा कैम्प लगाकर सदस्यता कराने की रणनीति की सराहना करते हुए कहा कि पार्टी के एकजुट प्रयास व सांगठनिक कौशल के आधार पर सदस्यता में कई नवीन प्रयोग किये गये।
बूथ सदस्यता, प्रबुद्ध सदस्यता, विस्तारक योजना, सर्वस्पर्शी योजना, विशेष सदस्यता अभियान जैसे कई अभिनव प्रयोग किये गये जिसमें पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे मनोयोग से भाग लिया और सदस्यता के इस बड़े लक्ष्य को प्राप्त किया जा सका। श्री सिंह ने कहा सदस्यता के इस महाभियान में क्षेत्रीय, जिला, मण्डल व बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओ की एक श्रृंखला खड़ी की गई जिनकों मण्डल, जिला, क्षेत्र व प्रदेश स्तर पर कार्यशालाएं आयोजित की गई। पूरे अभियान में कई बार समीक्षा योजना बैठके आयोजित कर क्रमबद्ध तरीके से पूरे अभियान का संचालन हुआ। जिसमें पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का समय-समय पर मार्गदर्शन भी मिला।
श्री सिंह ने उत्तर प्रदेश भाजपा के सदस्तया महाभियान को मील का पत्थर बताया और कहा कि सदस्यता महाभियान उत्तर प्रदेश की जनता का रूझान पता चल रहा है कि सपा, बसपा, कांग्रेस से ग्रस्त प्रदेश की जनता भाजपा पर विश्वास जता रही है और इतने बड़े परिणाम में भाजपा के साथ जुड़ी है।

सुरेन्द्र अग्निहोत्री
agnihotri1966@gmail.com
sa@upnewslive.com

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.

Advertise Here

Advertise Here

 

July 2026
M T W T F S S
« Sep    
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
-->









 Type in